{"_id":"61bb033194d2ec15956cb400","slug":"ipl-2022-dale-steyn-can-become-sunrisers-hyderabad-bowling-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: हैदराबाद के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं डेल स्टेन, जानिए कैसा होगा सनराइजर्स का पूरा कोचिंग स्टाफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: हैदराबाद के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं डेल स्टेन, जानिए कैसा होगा सनराइजर्स का पूरा कोचिंग स्टाफ
Thu, 16 Dec 2021 02:43 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 16 Dec 2021 02:43 PM IST
सार
डेल स्टेन को सनराइजर्स हैदराबाद का गेंदबाजी कोच बनाया जा सकता है। वो टीम के मुख्य कोच टॉम मूडी के साथ मिलकर काम करेंगे। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर हेमंग बधानी भी हैदराबाद के साथ जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
डेल स्टेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद पूर्व दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज डेल स्टेन को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त कर सकती है। स्टेन और हैदराबाद के अधिकारियों के बीच बातचीत जारी है और अगले हफ्ते तक फ्रेंचाइजी इस बारे में कोई आधिकारिक एलान कर सकती है। 95 आईपीएल मैच खेलने वाले स्टेन क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने अगस्त के महीने में ही सभी तरह की लीग से संन्यास लिया है।
क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक स्टेन ने 93 टेस्ट में 439 विकेट अपने नाम किए हैं। टेस्ट में उनका औसत 22.95 का रहा है। हैदराबाद में स्टेन टॉम मूडी के साथ काम करेंगे। मूडी इस सीजन से टीम के मुख्य कोच होंगे। वो ट्रेवर बेलिस की जगह लेंगे, जिन्होंने कुछ समय पहले ही हैदराबाद के साथ अपना करार खत्म किया है। इसके अलावा पूर्व भारतीय ऑलराउंडर हेमंग बधानी भी हैदराबाद के साथ जुड़ सकते हैं। बधानी ने तमिनलाडु के लिए काफी क्रिकेट खेला था।
कैसा रहा स्टेन का करियर
डेल स्टेन ने 125 वनडे मैचों में 196 विकेट अपने नाम किए और 47 टी-20 मैचों में 64 विकेट निकाले। आईपीएल में उन्होंने डेक्कन चार्जस, गुजरात लायंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने 97 विकेट अपने नाम किए। क्रिकबज की खबर के अनुसार फ्रेंचाइजी और स्टेन के बीच बातचीत हो चुकी है। जल्द ही इस बारे में कोई आधिकारिक एलान हो सकता है।
विज्ञापन
ट्रेवर बेलिस, हैडिन और लक्ष्मण ने छोड़ा हैदराबाद का साथ
सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस, बल्लेबाजी कोच ब्रेड हैडिन और मेंटर वीवीएस लक्ष्मण टीम का साथ छोड़ चुके हैं। इसके बाद उन्हें नए कोचिंग स्टाफ की जरूरत थी। अब टॉम मूडी, डेल स्टेन और बधानी हैदराबाद के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन सकते हैं।