फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 CSK vs SRH Ruturaj Gaikwad fails once again averaging less than 20 on Indian pitches Natarajan bowled Gaikwad

CSK vs SRH: ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर फेल, भारतीय पिचों पर 20 से भी कम का औसत, सिर्फ दो अर्धशतक जड़े

Sat, 09 Apr 2022 05:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 09 Apr 2022 05:21 PM IST
सार

चेन्नई सुपरकिंग्स के युवा ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला आईपीएल के 15वें सीजन में अब तक खामोश है। लगातार चौथे मैच में गायकवाड़ फेल हो गए। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शनिवार को 16 रन बनाए। 

विज्ञापन
IPL 2022 CSK vs SRH Ruturaj Gaikwad fails once again averaging less than 20 on Indian pitches Natarajan bowled Gaikwad
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स के युवा ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला आईपीएल के 15वें सीजन में अब तक खामोश है। लगातार चौथे मैच में गायकवाड़ फेल हो गए। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शनिवार (नौ अप्रैल) को 16 रन बनाए। इससे पहले पिछले साल ऑरेंज कैप जीतने वाले गायकवाड़ ने सीजन के तीन मैचों में कुल दो रन ही बनाए थे।
विज्ञापन


गायकवाड़ के प्रदर्शन को देखें तो कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ चार गेंद पर खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ चार गेंद पर एक रन बनाए थे। पंजाब किंग्स के खिलाफ तीसरे मैच में भी चार गेंद पर एक रन ही बना सके थे। अब हैदराबाद के खिलाफ 16 रन पर आउट हो गए। इस तरह उन्होंने चार मैचों में कुल 25 गेंदों का सामना किया और 18 रन बनाए।
विज्ञापन


भारतीय जमीन और यूएई में गायकवाड़ के प्रदर्शन को देखें तो जमीन-आसमान का अंतर नजर आता है। भारत में गायकवाड़ ने 12 पारियों में 214 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 19.45 का रहा है। उन्होंने 120.90 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। गायकवाड़ के खाते में भारत में दो अर्धशतक हैं। वहीं, यूएई में उनके आंकड़ों को देखें तो वह काफी बेहतर नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऋतुराज गायकवाड़ को नटराजन ने बोल्ड कर दिया। (फोटो क्रेडिट-IPL/BCCI)

यूएई में ऋतुराज ने आईपीएल की 15 पारियों में 643 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 58.45 और स्ट्राइक रेट 133.12 का रहा है। ऋतुराज ने यूएई में पांच अर्धशतक लगाए हैं। उनके ओवरऑल रिकॉर्ड को देखें तो 26 मैच की 26 पारियों में उन्होंने 38.95 की औसत से 857 रन बनाए हैं। इस दौरान ऋतुराज का स्ट्राइक रेट 129.85 रहा है। उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने अबूधाबी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले सीजन में 101 रन की पारी खेली थी।


गायकवाड़ के अलावा उनके साथी रॉबिन उथप्पा भी सनराइजर्स के खिलाफ नहीं चले। उन्होंने 11 गेंद पर 15 रन बनाए। मोईन अली ने 35 गेंद पर 48 रन बनाए। अंबाती रायुडू ने 27 रन बनाए। कप्तान रवींद्र जडेजा के बल्ले से 23 रन निकले। शिवम दुबे और महेंद्र सिंह धोनी तीन-तीन रन ही बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed