फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 CSK vs PBKS Playing XI jonny bairstow and chris jordan may play check Chennai Super Kings vs Punjab Kings Probable Playing 11

CSK vs PBKS Playing XI: चेन्नई और पंजाब में होंगे बदलाव, बेयरस्टो खेलने के लिए तैयार, जानें संभावित प्लेइंग-11

Sun, 03 Apr 2022 05:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 03 Apr 2022 05:09 PM IST
सार

चेन्नई और पंजाब की टीमें रविवार (तीन अप्रैल) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। चेन्नई की टीम शुरुआती दो मैचों में हार चुकी है। वहीं, पंजाब को एक मैच में जीत और एक में हार मिली है।

विज्ञापन
IPL 2022 CSK vs PBKS Playing XI jonny bairstow and chris jordan may play check Chennai Super Kings vs Punjab Kings Probable Playing 11
अनिल कुंबले, मयंक अग्रवाल और रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल के 15वें सीजन का 11वां मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई और पंजाब की टीमें रविवार (तीन अप्रैल) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। चेन्नई की टीम शुरुआती दो मैचों में हार चुकी है। वहीं, पंजाब को एक मैच में जीत और एक में हार मिली है। अब देखना है कि दोनों टीमें अपने तीसरे मैच में प्लेइंग इलेवन में क्या बदलाव करती है।
विज्ञापन


चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में हो सकते हैं दो बदलाव
कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पहले मुकाबले में चेन्नई के न तो बल्लेबाज चले थे और न ही गेंदबाज। टीम को पहले मैच में शर्मनाक हार मिली थी। इसके बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ दूसरे मैच में बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया, लेकिन गेंदबाजों ने एक बार फिर से निराश किया। टीम को डेथ ओवरों में एक विशेषज्ञ गेंदबाजों की कमी खली।
विज्ञापन


पंजाब के खिलाफ चेन्नई की टीम में दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य राजवर्धन हंगरगेकर और इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर क्रिस जॉर्डन को पहली बार चेन्नई के लिए खेलने का मौका मिल सकता है। जॉर्डन टॉन्सिल में इंफेक्शन के कारण छह दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे। अब वे वापसी करने के लिए तैयार हैं। देखना है कि रवींद्र जडेजा उन्हें मौका देते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भानुका की जगह बेयरस्टो का खेलना तय
पंजाब की बात करें तो उसने आरसीबी के खिलाफ 206 रनों का लक्ष्य हासिल कर धमाका कर दिया था। इसके बाद कोलकाता नाइटरडर्स के खिलाफ टीम ने शर्मनाक प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने प्रशंसकों को निराश किया। अपने तीसरे मैच में पंजाब की टीम दो बदलाव कर सकती है। इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और भारतीय ऑलराउंडर ऋषि धवन को टीम में शामिल किया जा सकता है। ऐसे में शानदार बल्लेबाजी करने वाले भानुका राजपक्षे और दो मैचों में निराश करने वाले राज बावा को बाहर बैठना पड़ सकता है।

चेन्नई सुपरकिंग्स की संभावित प्लेइंग-11
ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस।


पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टन, ओडियन स्मिथ, शाहरुख खान, ऋषि धवन, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed