फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022, CSK vs MI: Know why Devon Conway and Robin Uthappa could not take DRS, fans slammed BCCI on social media

CSK vs MI: जानें क्यों डीआरएस नहीं ले पाए डेवोन कॉनवे और उथप्पा, सोशल मीडिया पर फैन्स ने बीसीसीआई को लताड़ा

Thu, 12 May 2022 08:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 May 2022 08:46 PM IST
सार

डेवोन कॉनवे और रॉबिन उथप्पा का विकेट सबसे विवादित रहा। दरअसल दोनों खिलाड़ी पावरकट की वजह से डिसीजन रिव्यू सिस्टम का इस्तेमाल नहीं कर सके। इस घटना पर अब विवाद भी शुरू हो गया है। फैन्स सोशल मीडिया पर बीसीसीआई की आलोचना कर रहे हैं।

विज्ञापन
IPL 2022, CSK vs MI: Know why Devon Conway and Robin Uthappa could not take DRS, fans slammed BCCI on social media
कॉनवे के पैड पर लगी गेंद - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 का 59वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई की शुरुआत खराब रही और टीम ने पहले दो ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। हालांकि, इनमें डेवोन कॉनवे और रॉबिन उथप्पा का विकेट सबसे विवादित रहा। दरअसल दोनों खिलाड़ी पावरकट की वजह से डिसीजन रिव्यू सिस्टम का इस्तेमाल नहीं कर सके। इस घटना पर अब विवाद भी शुरू हो गया है। फैन्स सोशल मीडिया पर बीसीसीआई की आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

पारी की दूसरी ही गेंद पर डेनियल सैम्स की गेंद जाकर सीएसके के ओपनर डेवोन कॉनवे के बैटिंग पैड पर लगी। इस पर फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। हालांकि, कॉनवे इसका विरोध नहीं कर सके और न ही वो डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल कर पाए, जबकि वीडियो में लग रहा था कि गेंद लेग स्टंप को मिस कर रही थी।

कॉनवे शून्य पर आउट हुए। कॉनवे इस आईपीएल में शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने इस मैच से पहले 85 नाबाद, 56 और 87 रन की पारी खेली थी। कॉनवे ने टी-20 क्रिकेट में 3996 रन बनाए हैं और 90 बार आउट हुए। हालांकि, यह सिर्फ दूसरी बार है जब कॉनवे टी-20 करियर में एल्बीडब्ल्यू आउट हुए। पिछली बार कॉनवे फरवरी 2013 में टी-20 में एल्बीडब्ल्यू आउट हुए थे। इसके बाद मोईन अली भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें सैम्स ने ऋतिक शौकीन के हाथों कैच कराया। 

इसके बाद अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह की चौथी गेंद रॉबिन उथप्पा के पैड पर लगी। बुमराह और मुंबई टीम के अपील करने पर फील्ड अंपायर ने उन्हें भी एल्बीडब्ल्यू आउट दिया। इस पर भी उथप्पा डीआरएस का इस्तेमाल नहीं कर सके। उथप्पा एक रन बना सके। हालांकि, उनके हावभाव से लग रहा था कि वह डीआरएस चाहते थे। दरअसल, वानखेड़े स्टेडियम में उस वक्त पावरकट की समस्या थी, जिसकी वजह से किसी भी तक्नीक का इस्तेमाल नहीं हो सकता था। 

यही वजह रही कि कॉनवे और उथप्पा में से कोई भी डीआरएस का इस्तेमाल नहीं कर सका। दोनों आउट होने के बाद काफी निराश दिखे। अंपायर ने इन दोनों को समस्या के बारे में बताया। हालांकि, तीसरा ओवर शुरू होते-होते पावरकट की समस्या दूर हो गई और डीआरएस वापस से अस्तित्व में आ गया। 

अब सोशल मीडिया पर फैन्स बीसीसीआई की आलोचना कर रहे हैं। फैन्स का कहना है कि इस तरह की समस्या होने पर मैच को समय से ही क्यों शुरू किया गया। सोशल मीडिया पर ब्लैकवेनम नाम के यूजर ने लिखा दुनिया की सबसे बड़ी लीग में पावरकट की समस्या! क्या बात है। लोग मुकेश अंबानी पर भी तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं। 


















विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed