फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 CSK bowler Maheesh Theekshana was of 117 kg worked on fitness to play with MS Dhoni

IPL 2022: 117 किलो का था श्रीलंका का यह युवा स्पिनर, महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलने के लिए किया यह काम

Wed, 11 May 2022 05:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 11 May 2022 05:28 PM IST
सार

चेन्नई के लिए यह सीजन निराशाजनक रहा है। हालांकि, टीम को दो-तीन ऐसे खिलाड़ी मिले हैं जो लंबे समय तक फ्रेंचाइजी के लिए खेल सकते हैं। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे, महाराष्ट्र के मुकेश चौधरी और श्रीलंका महेश तीक्षणा इनमें प्रमुख हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 CSK bowler Maheesh Theekshana was of 117 kg worked on fitness to play with MS Dhoni
महेश तीक्षणा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल का मौजूदा कुछ खास नहीं रहा है। टीम 11 मैचों में चार जीत के साथ नौवें स्थान पर है। खराब सीजन के बावजूद चेन्नई के लिए इस बार कुछ अच्छी चीजें हुई हैं। टीम को दो-तीन ऐसे खिलाड़ी मिले हैं जो लंबे समय तक फ्रेंचाइजी के लिए खेल सकते हैं। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे, महाराष्ट्र के मुकेश चौधरी और श्रीलंका महेश तीक्षणा इनमें प्रमुख हैं। तीक्षणा ने तो महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलने के लिए अनोखा काम किया है।
विज्ञापन


श्रीलंका के इस मिस्ट्री स्पिनर ने अब तक सीजन के आठ मैचों में 12 विकेट लिए हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 33 रन पर चार विकेट लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। चेन्नई ने तीक्षणा को आईपीएल नीलामी में 70 लाख रुपये में खरीदा था। तीक्षणा के लिए चार बार की चैंपियन टीम की ओर से खेलना इतना आसान नहीं रहा है। उन्होंने चेन्नई के वीडियो में बताया कि कैसे आईपीएल में खेलने के लिए अपनी फिटनेस पर काम किया।
विज्ञापन


तीक्षणा ने कहा, ''अंडर-19 के दिनों में मैं 117 किलो का था। मुझे यो-यो टेस्ट पास करने के लिए अलग से मेहनत करनी पड़ी। मैंने 2020 में सबकुछ छोड़ दिया था। शरीर को ठीक करने के लिए लगातार प्रयास किए। मैंने उसी साल अजंता मेंडिस और 2022 में महेंद्र सिंह धोनी से बात की। 2021 में मैं चेन्नई ने नेट गेंदबाज था। मुझे यह विश्वास नहीं था कि चेन्नई की टीम में खरीदेगी।''
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई के इस गेंदबाज ने आगे बताया, ''2017-18 में मैं अंडर-19 टीम में था, लेकिन मुझे खेलने का मौका नहीं मिला। मैं कई बार फिटनेस टेस्ट में फेल हो गया था। 2019 में 10 तीनदिवसीय मुकाबलों में मैं वाटर बॉय था। 

तीक्षणा ने यह भी बताया कि अंडर -19 दिनों के दौरान उन्हें अपने वजन के कारण अक्सर टीम से बाहर होना पड़ता था। हालांकि, इससे उन्होंने अपने आत्मविश्वास को कम नहीं होने दिया। इसलिए मुझे पता था कि अगर मैं अब फिटनेस टेस्ट में फेल हुआ था तो फिर से वाटर बॉय बनना पड़ेगा। इसलिए मैंने कड़ी मेहनत की और 2022 में अब यहां हूं।''


तीक्षणा ने आईपीएल में डेब्यू रवींद्र जडेजा की कप्तानी में की, लेकिन जल्द ही उन्हें धोनी के अंदर खेलने का मौका मिल गया। भारत के पूर्व कप्तान के बारे में तीक्षमा ने कहा, ''धोनी कुछ भी कर सकते हैं। मैं हमेश उनसे कुछ न कुछ सीखने का प्रयास करता हूं। दरअसल, मैं चेन्नई सुपरकिंग्स को पसंद करता हूं क्योंकि धोनी मेरे पसंदीदा हैं। मुझे उनके साथ टेबल टेनिस खेलने का भी मौका मिला है। यह अविश्वसनीय है। मेरा लक्ष्य उनके साथ खेलने का था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed