{"_id":"620a34b775b30a46397f5a80","slug":"ipl-2022-cost-of-ipl-s-most-expensive-kl-rahul-is-13-times-more-than-the-most-expensive-player-of-pakistan-premier-league-babar-azam-bbl-cpl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: आईपीएल के सबसे महंगे केएल राहुल की कीमत पाकिस्तानी लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी से 13 गुना ज्यादा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: आईपीएल के सबसे महंगे केएल राहुल की कीमत पाकिस्तानी लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी से 13 गुना ज्यादा
Mon, 14 Feb 2022 04:25 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 14 Feb 2022 04:25 PM IST
सार
सैलरी देने के मामले में आईपीएल दुनिया की बाकी दूसरी क्रिकेट लीगों से काफी आगे है। चाहे वो पाकिस्तान सुपर लीग हो या ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग, लेकिन आईपीएल की टक्कर में कोई नहीं है।
विज्ञापन
आईपीएल vs अन्य लीग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल 2022 के लिए टीमें तय हो चुकी हैं। आईपीएल के 15वें संस्करण में केएल राहुल मैदान पर उतरने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी होंगे। उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 17 करोड़ रुपये में साइन किया है। वहीं, तीन खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें 16 करोड़ रुपये मिलेंगे। इनमें रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस), रवींद्र जडेजा (चेन्नई सुपर किंग्स) और ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स) शामिल हैं।
सैलरी देने के मामले में आईपीएल दुनिया की बाकी दूसरी क्रिकेट लीगों से काफी आगे है। चाहे वो पाकिस्तान सुपर लीग हो या ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग, लेकिन आईपीएल की टक्कर में कोई नहीं है।
बाबर से 13 गुना ज्यादा महंगे राहुल
आईपीएल के सबसे महंगे केएल राहुल की कीमत पाकिस्तान के सबसे महंगे खिलाड़ी से 13 गुना ज्यादा है। राहुल को 17 करोड़ रुपये मिल रहे हैं, वहीं पाकिस्तानी लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बाबर आजम को 1.30 करोड़ रुपये (0.170 मिलियन यूएस डॉलर) मिलते हैं। पाकिस्तान में 1.30 करोड़ रुपये का एक स्लैब बना है। बाबर के अलावा तीन और खिलाड़ियों को इतनी ही रकम मिल रही है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश भी तुलना में नहीं
वहीं, ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश की बात करें तो इस लीग का सबसे महंगा खिलाड़ी दो करो़ड़ रुपये (0.258 मिलियन यूएस डॉलर) का है। बाएं हाथ के बल्लेबाज डी'आर्सी शॉर्ट को इतने रुपये मिलते हैं। बीबीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी से तुलना की जाए तो राहुल की सैलरी करीब आठ गुना ज्यादा है।
विंडीज के लीग में भी राहुल जैसा कोई नहीं
वेस्टइंडीज के कैरेबियन प्रीमियर लीग में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को सबसे ज्यादा 85 लाख रुपये (0.112 मिलियन यूएस डॉलर) मिलते हैं। राहुल की सैलरी (17 करोड़) से तुलना करने पर यह 20 गुना कम है। आईपीएल में खिलाड़ियों को इतनी ज्यादा सैलरी मिलने की मुख्य वजह ऑक्शन है, जो कि दुनिया की दूसरी किसी भी क्रिकेट लीग में नहीं है।
क्यों आईपीएल में इतने महंगे हैं खिलाड़ी
आईपीएल में खिलाड़ी किसी टीम का हिस्सा ऑक्शन के जरिए बनते हैं। ऑक्शन में जो टीम ज्यादा रकम देती है प्लेयर उसी से जुड़ता है, या फिर खिलाड़ियों को रिटेन किया जाता है। राहुल को लखनऊ ने इसी साल ड्राफ्ट से चुना था। वहीं, बीबीएल, पीएसल और सीपीएल समेत तमाम दूसरी क्रिकेट लीगों में खिलाड़ी ड्राफ्ट के जरिए टीमों का हिस्सा बनते हैं।
दुनियाभर के खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा बनना चाहते
ड्राफ्ट में टीमें खुद से खिलाड़ियों से करार करती हैं। इसमें ऑक्शन का सिस्टम नहीं होता। सैलरी का एक फिक्स्ड स्लैब बनाया जाता है और हर एक टीम को कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों को उस सैलरी स्लैब में डालना होता है। इसी खासियत की वजह से आईपीएल दुनिया की तमाम लीगों से अलग और विशाल है। दुनियाभर के खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा बनना चाहते हैं।

| लीग | आईपीएल | पीएसएल | बीबीएल | सीपीएल |
| सबसे महंगे खिलाड़ी की कीमत | 17 करोड़ | 1.30 करोड़ | 2 करोड़ | 0.85 करोड़ |
| खिलाड़ी | केएल राहुल | बाबर आजम | डी'आर्सी शॉर्ट | राशिद खान |