फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 CoronaVirus entry in IPL Delhi Capitals physio Patrick Farhart tested positive for Covid

आईपीएल 2022 में कोरोना का पहला मामला: दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो हुए संक्रमित, क्या रद्द होगा आरसीबी के खिलाफ मैच?

Fri, 15 Apr 2022 05:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 15 Apr 2022 05:25 PM IST
सार

 पिछले साल भी बायो-बबल में कोरोना की एंट्री होने के बाद कई मामले सामने आए थे। उसके बाद बीसीसीआई ने आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया था। बाद में दूसरे चरण का आयोजन यूएई में किया गया था।

विज्ञापन
IPL 2022 CoronaVirus entry in IPL Delhi Capitals physio Patrick Farhart tested positive for Covid
दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल के 15वें सीजन में कोरोना की एंट्री हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में शामिल फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। आईपीएल ने इस बारे में बयान जारी कर जानकारी दी। शनिवार (16 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि आरसीबी के खिलाफ मैच को रद्द किया जा सकता है, लेकिन आईपीएल ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। आईपीएल ने कहा-दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम उनकी कड़ी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन


पैट्रिक फरहार्ट दिल्ली कैपिटल्स के सभी खिलाड़ियों के संपर्क में रहे हैं। ऐसे में सभी खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट हुआ है। अगर टेस्ट में कोई और संक्रमित पाया जाता है तो उसे भी आइसोलेट किया जाएगा। वहीं, ज्यादा खिलाड़ियों के संक्रमित होने की स्थिति में मैच को टाला जा सकता है। पिछले साल भी बायो-बबल में कोरोना की एंट्री होने के बाद कई मामले सामने आए थे। उसके बाद बीसीसीआई ने आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया था। बाद में दूसरे चरण का आयोजन यूएई में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने अब तक चार मैच खेले हैं। इस दौरान दो मुकाबलों में उसे जीत और दो में हार मिली है। दिल्ली ने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था। उसके बाद गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार मिली थी। दिल्ली ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को हराया था। अंक तालिका में ऋषभ पंत की टीम चार मैचों में चार अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed