फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Chennai Super Kings CEO Kasi Viswanathan reveals why CSK did not buy Suresh Raina at Auction

IPL 2022: आईपीएल में 5500 से अधिक रन बनाने वाले सुरेश रैना को नहीं मिला कोई खरीदार, CSK के सीईओ ने नहीं चुनने की बताई ये वजह

Mon, 14 Feb 2022 10:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 14 Feb 2022 10:08 PM IST
सार

आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बेंगलुरु में दो दिन तक चली नीलामी में कुल 204 खिलाड़ियों का चयन हुआ। इस दौरान कई खिलाड़ियों की टीम बदली तो कईयों को कोई खरीदार नहीं मिला। इसमें एक सबसे हैरान करने वाला नाम 'मिस्टर आईपीएल' के नाम से मशहूर सुरेश रैना का रहा, जिन्हें किसी भी टीम ने नहीं चुना।

विज्ञापन
IPL 2022 Chennai Super Kings CEO Kasi Viswanathan reveals why CSK did not buy Suresh Raina at Auction
suresh raina

विस्तार

आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बेंगलुरु में दो दिन तक चली नीलामी में कुल 204 खिलाड़ियों का चयन हुआ। इस दौरान कई खिलाड़ियों की टीम बदली तो कईयों को कोई खरीदार नहीं मिला। इसमें एक सबसे हैरान करने वाला नाम 'मिस्टर आईपीएल' के नाम से मशहूर सुरेश रैना का रहा, जिन्हें किसी भी टीम ने नहीं चुना। लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे रैना को उनकी टीम का भी साथ नहीं मिला और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। 

विज्ञापन


रैना को नहीं चुने जाने को लेकर उनके प्रशंसकों में भी निराशा दिखी और सबने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई। हालांकि नीलामी खत्म होने के बाद  सीएसके के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) काशी विश्वनाथन ने रैना के लिए बोली नहीं लगाने के पीछे का कारण बताया। 
विज्ञापन


विश्वनाथन ने चेन्नई सुपर किंग्स के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में रैना की तारीफ करते हुए कहा, "रैना पिछले 12 वर्षों से सीएसके के लिए निरंतर प्रदर्शन करने वालों में से एक रहे हैं। बेशक, हमारे लिए रैना का नहीं होना बहुत मुश्किल था, लेकिन साथ ही, आपको यह भी समझना चाहिए कि टीम की संरचना फॉर्म पर निर्भर करती है, यही एक कारण है कि हमने सोचा कि वह इस टीम में फिट नहीं हो सकता है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैना के आईपीएल करियर की बात करें तो बाएं हाथ के 36 वर्षीय क्रिकेटर ने 205 मैचों में 5528 रन बनाए हैं। वह इस लीग में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में  चौथे स्थान पर हैं। इसमें भी रैना ने चेन्नई की तरफ से 11 साल तक खेलते हुए 4687 रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed