फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Chennai Super Kings captain Ravindra Jadeja praised MS Dhoni after win against Mumbai Indians

IPL 2022: चेन्नई के कप्तान जडेजा ने की धोनी की तारीफ, कहा- यह अच्छा है माही भाई में अभी रनों की भूख बाकी

Fri, 22 Apr 2022 11:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 22 Apr 2022 11:01 PM IST
सार

महेंद्र सिंह धोनी अब भी रन बनाने के लिए भूखे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल में उम्मीदें बरकरार हैं। कप्तान रविंद्र जडेजा के लिए ये दोनों चीजें ही मायने रखती हैं। चेन्नई ने अब तक सात मैचों में से केवल दो में जीत दर्ज की।

विज्ञापन
IPL 2022 Chennai Super Kings captain Ravindra Jadeja praised MS Dhoni after win against Mumbai Indians
महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी अब भी रन बनाने के लिए भूखे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल में उम्मीदें बरकरार हैं। कप्तान रविंद्र जडेजा के लिए ये दोनों चीजें ही मायने रखती हैं। चेन्नई ने अब तक सात मैचों में से केवल दो में जीत दर्ज की। इनमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ बृहस्पतिवार की रात तीन विकेट से जीत भी शामिल है। इस जीत के नायक धोनी रहे जिन्होंने आखिरी गेंद पर विजयी चौका लगाया। अंतिम ओवर की चार गेंदों पर उन्होंने 16 रन बटोरे। धोनी की 13 गेंदों पर नाबाद 28 रन की पारी से चेन्नई ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पर यादगार जीत दर्ज की।
विज्ञापन


जडेजा ने कहा, ‘यह बहुत अच्छा है कि माही भाई अब भी (रन और जीत के लिए) भूखे हैं। उनकी लय अब भी बनी हुई है। इसे देखकर हम शांतचित रहते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि यदि वह आखिरी ओवर तक क्रीज पर हैं तो वह हमारे लिए मैच जीतेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हम तनाव में थे लेकिन हमें विश्वास था कि वह (धोनी) क्रीज पर मौजूद हैं और वह मैच का सफल अंत करेंगे। उन्होंने भारत के लिए और आईपीएल में कई मैच जिताए हैं और हम जानते थे कि वह मैच का सफल अंत करेंगे।’
विज्ञापन


धोनी ने अपने पुराने दिनों की तरह ‘फिनिशर’ की भूमिका अच्छी तरह से निभाई। चेन्नई को आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत थी। धोनी ने ऐसे में जयदेव उनादकट की तीसरी गेंद पर छक्का और चौथी गेंद पर चौका लगाया। वह शांतचित बने रहे और आखिरी गेंद पर उन्होंने शॉर्ट फाइन लेग पर विजयी चौका लगाया। जडेजा ने कहा, ‘देखिये जिस तरह से मैच आगे बढ़ रहा था हम दबाव में थे। दोनों टीम पर दबाव था क्योंकि दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर क्रीज पर था। लेकिन हम जानते थे कि यदि वह (धोनी) आखिरी गेंद तक टिके रहते हैं तो हम मैच जीत जाएंगे। हमें विश्वास था कि वह आखिरी दो तीन गेंदों पर नहीं चूकेंगे और सौभाग्य से ऐसा हुआ।’
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश में नई गेंद से स्विंग कराने की कला : जडेजा ने तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की भी प्रशंसा की जिन्होंने मुंबई के शीर्ष क्रम को लड़खड़ाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, ‘जब वह (चौधरी) हमारे साथ नेट गेंदबाज थे तब हमने देखा कि वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और गेंद को स्विंग करा रहे हैं। नई गेंद को स्विंग कराने का उनका कौशल अच्छा है और इसलिए हमने उसको टीम में बनाये रखा। हमें उन पर विश्वास था कि वह विकेट लेंगे। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और विकेट लिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed