{"_id":"6292f110ae491a194663bade","slug":"ipl-2022-can-be-fifth-season-to-be-played-without-any-super-over-know-all-records","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: क्या सुपर ओवर से मिलेगा आईपीएल 2022 का विजेता, देखें कैसा है अब तक का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: क्या सुपर ओवर से मिलेगा आईपीएल 2022 का विजेता, देखें कैसा है अब तक का रिकॉर्ड
Sun, 29 May 2022 11:26 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 29 May 2022 11:26 AM IST
सार
आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच है। इस सीजन अब तक कोई सुपर ओवर नहीं हुआ है। अगर फाइनल मैच में भी सुपर ओवर नहीं होता है तो यह आईपीएल का छठा सीजन होगा, जिसमें कोई सुपर ओवर नहीं हुआ।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter@IPL
विस्तार
आईपीएल 2022 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। लीग का फाइनल मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच है। इस टूर्नामेंट में अब तक 73 मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन कोई सुपर ओवर नहीं हुआ है। अगर फाइनल मैच में भी सुपर ओवर नहीं होता है तो यह आईपीएल का छठा सीजन होगा, जिसमें कोई सुपर ओवर नहीं हुआ। इससे पहले 2008, 2011, 2012, 2016 और 2018 सीजन में भी कोई सुपर ओवर नहीं हुआ था। आईपीएल इतिहास में अब तक फाइनल में कभी सुपर ओवर नहीं हुआ है। इस बार भी फाइनल मैच में सुपर ओवर होने की संभावना बहुत कम है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा सुपर ओवर साल 2020 में हुए थे, जब चार मैचों का नतीजा सुपर ओवर के जरिए निकाला गया था। इस सीजन मुंबई और पंजाब के एक मैच में दो सुपर ओवर भी हुए थे। अंत में पंजाब ने यह मैच अपने नाम किया था।
विज्ञापन
आईपीएल में सबसे ज्यादा सुपर ओवर साल 2020 में हुए थे, जब चार मैचों का नतीजा सुपर ओवर के जरिए निकाला गया था। इस सीजन मुंबई और पंजाब के एक मैच में दो सुपर ओवर भी हुए थे। अंत में पंजाब ने यह मैच अपने नाम किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
किस सीजन नहीं हुए सुपर ओवर
- आईपीएल 2008
- आईपीएल 2011
- आईपीएल 2012
- आईपीएल 2016
- आईपीएल 2018
| तारीख | टीम | मैदान | स्कोर | विजेता |
|---|---|---|---|---|
| 25/04/2021 | दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | चेन्नई | 159 | दिल्ली कैपिटल्स |
| 18/10/2020 | मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स | दुबई | 176 | पंजाब किंग्स |
| 18/10/2020 | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | अबू धाबी | 163 | कोलकाता नाइट राइडर्स |
| 29/09/2020 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस | दुबई | 201 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
| 20/09/2020 | दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स दुबई | दुबई | 157 | दिल्ली कैपिटल्स |
| 02/05/2019 | मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | मुंबई | 162 | मुंबई इंडियंस |
| 30/03/2019 | दिल्ली कैपिटल बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली | दिल्ली | 185 | दिल्ली कैपिटल |
| 29/04/2017 | गुजरात लायंस बनाम मुंबई इंडियंस | राजकोट | 153 | मुंबई इंडियंस |
| 21/04/2015 | पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | अहमदाबाद | 191 | पंजाब किंग्स |
| 29/04/2014 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | अबू धाबी | 152 | राजस्थान रॉयल्स |
| 07/04/2013 | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | हैदराबाद | 130 | सनराइजर्स हैदराबाद |
| 16/04/2013 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल | बैंगलोर | 152 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
| 21/03/2010 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स | चेन्नई | 136 | पंजाब किंग्स |
| 23/04/2009 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | केप टाउन | 150 | राजस्थान रॉयल्स |
विज्ञापन
क्या हैं सुपर ओवर के नियम
- सुपर ओवर दूसरी पारी खत्म होने के 10 मिनट बाद शुरू होना चाहिए।
- मैच में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करती है।
- सुपर ओवर में फील्डिंग से जुड़े नियम मैच के आखिरी ओवर के समान होते हैं।
- सुपर ओवर में दोनों टीमों के केवल तीन बल्लेबाज और एक गेंदबाज ही शामिल होते हैं। दो विकेट गिरने पर बल्लेबाजी कर रही टीम की पारी खत्म हो जाती है।
- अगर सुपर ओवर भी टाई हो जाता है तो दूसरा सुपर ओवर खेला जाता है। यह सिलसिला तब तक चलता रहता है, जब तक विजेता का फैसला नहीं हो जाता।