फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Auction Suresh Raina robin uthappa ambati rayudu in two crores base price know how many Indian players are above one crore

IPL 2022 Auction: दो करोड़ के बेस प्राइस में रैना और उथप्पा, जानें एक करोड़ से ऊपर में कितने भारतीय खिलाड़ी

Wed, 02 Feb 2022 08:20 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 02 Feb 2022 08:20 AM IST
सार

दो करोड़ की टॉप बेस प्राइस में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए लंबे समय तक खेलने वाले सुरेश रैना का नाम है। रैना आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 205 मैच की 200 पारियों में 5528 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 Auction Suresh Raina robin uthappa ambati rayudu in two crores base price know how many Indian players are above one crore
रॉबिन उथप्पा और सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल के 15वें सीजन के लिए 12 और 13 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इसके लिए दुनिया भर के 590 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। खिलाड़ियों ने अलग-अलग बेस प्राइस में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 28 कैप्ड, 355 अनकैप्ड और 7 एसोसिएट देश के हैं। दो करोड़ रुपये के शीर्ष बेस प्राइस में 48 खिलाड़ी हैं। इसके बाद 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में 20 और एक करोड़ रुपये वाले में 34 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


दो करोड़ के बेस प्राइस में से बीसीसीआई ने 10 क्रिकेटर को मार्की खिलाड़ियों की सूची में रखा है। मार्की खिलाड़ियों की बोली सबसे पहले लगेगी। इनमें श्रेयस अय्यर, डेविड वॉर्नर, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, फाफ डुप्लेसिस, पैट कमिंस, रविचंद्रन अश्विन, क्विंटन डीकॉक, कगिसो रबाडा और ट्रेंट बोल्ट हैं।
विज्ञापन


चेन्नई के तीन पूर्व अनुभवी खिलाड़ी 2 करोड़ की बेस प्राइस में
दो करोड़ की टॉप बेस प्राइस में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए लंबे समय तक खेलने वाले सुरेश रैना का नाम है। रैना आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 205 मैच की 200 पारियों में 5528 रन बनाए हैं। रैना के अलावा इस लिस्ट में रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायुडू का भी नाम है। उथप्पा और रायुडू भी पिछले सीजन में चेन्नई की टीम में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो करोड़ की बेस प्राइस में शामिल भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट
खिलाड़ी पिछली टीम
रविचंद्रन अश्विन दिल्ली कैपिटल्स
देवदत्त पडिक्कल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
शिखर धवन  दिल्ली कैपिटल्स
मोहम्मद शमी पंजाब किंग्स
सुरेश रैना चेन्नई सुपरकिंग्स
रॉबिन उथप्पा चेन्नई सुपरकिंग्स
क्रुणाल पंड्या मुंबई इंडियंस
हर्षल पटेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
ईशान किशन मुंबई इंडियंस
दिनेश कार्तिक मुंबई इंडियंस
अंबाती रायुडू चेन्नई सुपरकिंग्स
दीपक चाहर चेन्नई सुपरकिंग्स
भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद
शार्दुल ठाकुर चेन्नई सुपरकिंग्स
उमेश यादव दिल्ली कैपिटल्स
युजवेंद्र चहल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

1.5 करोड़ की बेस प्राइस में सिर्फ तीन भारतीय
दो करोड़ के बाद डेढ़ करोड़ रुपये के बेस प्राइस का नंबर आता है। इसमें कुल 20 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। हैरानी की बात है कि उनमें से सिर्फ तीन ही भारतीय हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पिछले सीजन में खेलने वाले वॉशिंगटन सुंदर के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के दो पूर्व दिग्गज अमित मिश्रा और ईशांत शर्मा का नाम इसमें हैं।

एक करोड़ की बेस प्राइस में अजिंक्य रहाणे और कुलदीप यादव
दो और डेढ़ करोड़ के बाद एक करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों का नंबर आता है। इस लिस्ट में कुल 33 खिलाड़ी हैं और सभी कैप्ड हैं। अजिंक्य रहाणे, पीयूष चावला, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, डेविड मिलर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, टी नटराजन, एडेन मार्कराम और लियाम लिविंगस्टोन इस सूची में हैं। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट स्टार मार्नश लाबुशेन भी इसी लिस्ट में हैं। न्यूजीलैंड के नए स्टार डेवोन कॉनवे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के अलावा दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी और रसी वान डर डुसेन ने भी डेढ़ करोड़ बेस प्राइस में अपना नाम दर्ज कराया है।


एक करोड़ की बेस प्राइस में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट
खिलाड़ी पिछली टीम
मनीष पांडे सनराइजर्स हैदराबाद
नीतीश राणा कोलकाता नाइटराइडर्स
ऋद्धिमान साहा सनराइजर्स हैदराबाद
प्रसिद्ध कृष्णा कोलकाता नाइटराइडर्स
टी नटराजन सनराइजर्स हैदराबाद
कुलदीप यादव कोलकाता नाइटराइडर्स
अजिंक्य रहाणे दिल्ली कैपिटल्स
जयंत यादव मुंबई इंडियंस
पीयूष चावला मुंबई इंडियंस
केदार जाधव सनराइजर्स हैदराबाद

श्रीसंत और पुजारा भी नीलामी में दिखेंगे
नीलामी में इस बार भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत भी दिखेंगे। श्रीसंत ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा है। 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए कथित रूप से स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के कारण उन पर प्रतिबंध लगा था। उन्होंने पिछले साल घरेलू क्रिकेट में वापसी की थी। श्रीसंत के अलावा चेतेश्वर पुजारा 50 ने भी अपना नाम 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में दर्ज कराया है। वे पिछले साल चैंपियन बनने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के सदस्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed