फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Auction: Players Picked Per State Cricket Association In The IPL Auction; UP, Tamil Nadu, Karnataka, Delhi, Punjab Cricket Association

IPL 2022 Auction: जानें आपके राज्य से कितने खिलाड़ी आईपीएल में नजर आएंगे, इनमें यूपी के 12 खिलाड़ी शामिल

Sat, 19 Feb 2022 12:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 19 Feb 2022 12:09 PM IST
सार

IPL Auction 2022: तमिलनाडु टीम विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में भी पहुंची थी। ऑक्शन में शाहरुख खान, दिनेश कार्तिक और वाशिंगटन सुंदर इस राज्य से बिकने वाले प्रमुख खिलाड़ी रहे।

विज्ञापन
IPL 2022 Auction: Players Picked Per State Cricket Association In The IPL Auction; UP, Tamil Nadu, Karnataka, Delhi, Punjab Cricket Association
आईपीएल 2022 ऑक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2022 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में सभी 10 फ्रेंचाइजी पूरी तैयारी के साथ उतरी थी। इस बार ऑक्शन में कुल 204 खिलाड़ी बिके। इसमें से 67 विदेशी खिलाड़ी थे। वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अंदर कुल 38 राज्य क्रिकेट संघ हैं। इसमें से 28 राज्य क्रिकेट संघों के 137 खिलाड़ी बिके। चार ही ऐसे राज्य क्रिकेट संघ थे, जिनके 10 से ज्यादा खिलाड़ी आईपीएल में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

IPL 2022 Auction: Players Picked Per State Cricket Association In The IPL Auction; UP, Tamil Nadu, Karnataka, Delhi, Punjab Cricket Association
आईपीएल 2022 - फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु को शानदार क्रिकेट खेलने का फायदा हुआ
सबसे ज्यादा 13-13 खिलाड़ी तमिलनाडु क्रिकेट संघ, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और दिल्ली क्रिकेट संघ के बिके। वहीं, उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के कुल 12 खिलाड़ी बिके। तमिलनाडु को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का तोहफा मिला। इस टीम ने पिछले साल पांचवीं बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी। 

ये रहे ऑक्शन में बिकने वाले तमिलनाडु के प्रमुख खिलाड़ी
वहीं, तमिलनाडु टीम विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में भी पहुंची थी। ऑक्शन में शाहरुख खान, दिनेश कार्तिक और वाशिंगटन सुंदर इस राज्य क्रिकेट संघ से बिकने वाले प्रमुख खिलाड़ी रहे। 13 में से आठ खिलाड़ियों ने एक करोड़ का आंकड़ा छुआ। इनमें तीन अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2022 Auction: Players Picked Per State Cricket Association In The IPL Auction; UP, Tamil Nadu, Karnataka, Delhi, Punjab Cricket Association
आईपीएल ऑक्शन 2022 - फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक और दिल्ली के खिलाड़ियों का भी रहा बोलबाला
तमिलनाडु के खिलाड़ियों को खरीदने में फ्रेंचाइजियों के कुल 39.55 करोड़ रुपये खर्च हुए। वहीं, कर्नाटक की ओर से ऑक्शन में बिकने वाले अहम खिलाड़ियों में मनीष पांडे और देवदत्त पडिक्कल रहे। इस राज्य क्रिकेट संघ के खिलाड़ियों को खरीदने में कुल 29.60 करोड़ रुपये फ्रेंचाइजियों के पर्स से कटे। दिल्ली का हमेशा से ऑक्शन में बोलबाला रहा है। इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। 
विज्ञापन

IPL 2022 Auction: Players Picked Per State Cricket Association In The IPL Auction; UP, Tamil Nadu, Karnataka, Delhi, Punjab Cricket Association
आईपीएल ऑक्शन 2022 - फोटो : अमर उजाला
यूपी के खिलाड़ियों को भी ऑक्शन खूब पसंद किया गया
शिखर धवन, नीतीश राणा और यश ढुल दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन से बिकने वाले अहम खिलाड़ी रहे। इस राज्य के खिलाड़ियों को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजियों ने करीब 24.80 करोड़ रुपये खर्च किए। यूपी के भी खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने खूब पसंद किया। इस राज्य क्रिकेट संघ के कुल 12 खिलाड़ी बिके और उन पर कुल 22.70 करोड़ रुपये खर्च हुए। यूपी के अहम खिलाड़ी जो आईपीएल में दिखेंगे, उनमें भुवनेश्वर कुमार, शिवम मावी, यश दयाल प्रमुख हैं।

IPL 2022 Auction: Players Picked Per State Cricket Association In The IPL Auction; UP, Tamil Nadu, Karnataka, Delhi, Punjab Cricket Association
आईपीएल 2022 ऑक्शन - फोटो : अमर उजाला
पंजाब और राजस्थान के भी खिलाड़ी बिके
इसके अलावा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के 11 खिलाड़ी बिके। उनको खरीदने में कुल 14.70 करोड़ रुपये खर्च हुए। इनमें अभिषेक शर्मा, हरप्रीत बरार, मयंक मार्कंडेय, गुरकीरत सिंह मान प्रमुख हैं। इसके अलावा राजस्थान और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के भी नौ-नौ खिलाड़ी ऑक्शन में बिके। 

इन राज्यों के क्रिकेटरों को नहीं मिला कोई खरीदार
38 में से 10 स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के एक भी खिलाड़ी को किसी ने नहीं खरीदा। इसमें अरुणाचल प्रदेश, सर्विसेज, मिजोरम, पुड्डुचेरी, उत्तराखंड, मणिपूर, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम क्रिकेट एसोसिएशन शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed