फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Auction MS Dhoni playing tennis to maintain fitness before IPL may be take part in the auction

IPL 2022 Auction: आईपीएल से पहले फिटनेस बनाए रखने के लिए धोनी खेल रहे टेनिस, नीलामी में हो सकते हैं शामिल

Wed, 02 Feb 2022 07:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 02 Feb 2022 07:25 PM IST
सार

40 साल की उम्र में धोनी जिम में ज्यादा समय बिताने या मैदान में दौड़ने के बजाय खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए अलग-अलग खेल खेलना पसंद करते हैं। धोनी हाल ही में दो दिनों के लिए चेन्नई सीएसके प्रबंधन के साथ बैठने गए थे।

विज्ञापन
IPL 2022 Auction MS Dhoni playing tennis to maintain fitness before IPL  may be take part in the auction
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीलामी होनी है। उससे पहले चार बार चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कुछ दिन पहले चेन्नई गए थे। वहां उन्होंने नीलामी के लिए योजना बनाई और फिर से रांची वापस लौट गए हैं। धोनी को टेनिस खेलते देखा गया है।
विज्ञापन


चेन्नई सुपरकिंग्स के दिग्गज धोनी को काले रंग की टी-शर्ट और हरे रंग की पैंट पहने देखा गया। इस दौरान वे सफेद जूते पहने हुए थे। धोनी को अलग-अलग खेल खेलना पसंद है। उन्हें अतीत में बैडमिंटन और फुटबॉल खेलते देख चुके हैं। यहां तक कि वे शूटिंग रेंज में भी कई बार दिखाई दे चुके हैं।
विज्ञापन


40 साल की उम्र में धोनी जिम में ज्यादा समय बिताने या मैदान में दौड़ने के बजाय खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए अलग-अलग खेल खेलना पसंद करते हैं। धोनी हाल ही में दो दिनों के लिए चेन्नई सीएसके प्रबंधन के साथ बैठने और आईपीएल नीलामी के लिए अपने इनपुट देने के लिए गए थे। सीएसके टीम प्रबंधन के अनुसार, धोनी के नीलामी में मौजूद रहने की संभावना है, लेकिन अंतिम निर्णय नीलामी की तारीख के करीब वह खुद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2022 Auction MS Dhoni playing tennis to maintain fitness before IPL  may be take part in the auction
महेंद्र सिंह धोनी और अभिनेता विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी दक्षिण फिल्मों के स्टार चियान विक्रम से हाल ही में मिले हैं। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी धोनी की इस तस्वीर को शेयर किया था। सीएसके ने आईपीएल के 15वें सीजन के लिए रवींद्र जडेजा (16 करोड़), धोनी (12 करोड़), मोईन अली (आठ करोड़) और ऋतुराज गायकवाड़ (छह करोड़) को रिटेन किया है।

चेन्नई सुपरकिंग्स नीलामी से पहले ही चार खिलाड़ियों को रिटेन करने में 42 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। उसे 21 खिलाड़ियों को और खरीदने हैं। इसके लिए फ्रेंचाइजी के पास 48 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। चेन्नई की टीम नीलामी में ड्वेन ब्रावो, फाफ डुप्लेसिस, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे अपने कुछ पुराने खिलाड़ियों को वापस लाना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed