फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 74 Matches in 6 Grounds and 5 T20 Matches Against South Africa in Five Grounds Know Corona Threat

IND vs SA: IPL के 74 मैच 6 मैदानों में, टी20 सीरीज के मैच के लिए अलग मैदान, जून में नहीं होगा कोरोना का खतरा?

Wed, 27 Apr 2022 09:38 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 09:38 AM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज में दोनों टीमें पांच अलग-अलग मैदानों में सभी मैच खेलेंगी। इस सीरीज के दौरान दोनों टीमें पांच राज्यों का सफर करेंगी, जिसमें कोरोना संक्रमण की आशंका रहेगी। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 74 Matches in 6 Grounds and 5 T20 Matches Against South Africa in Five Grounds Know Corona Threat
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दोनों टीमों के बीच नौ जून से 19 जून के बीच कुल पांच टी20 मैच होंगे। ये सभी मैच अलग-अलग मैदानों में खेले जाएंगे। इस सीरीज के दौरान दोनों टीमें दिल्ली से लेकर कटक, विसाखापट्टनम और राजकोट होते हुए बेंगलुरु तक का सफर तय करेंगी। जून के महीने में होने वाली इस सीरीज के सभी मैच अलग-अलग मैदानों में रखे गए हैं, जबकि आईपीएल का पूरा टूर्नामेंट सिर्फ छह मैदानों में हो रहा है। इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या जून में कोरोना का खतरा नहीं रहेगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत आईपीएल खत्म होने के ठीक 10 दिन बाद हो रही है। 
विज्ञापन


आईपीएल 2022 में कुल 74 मैच होने हैं। इनमें से 70 मैच एक सिर्फ चार मैदानों पर खेले जाएंगे, ताकि टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने की संभावना कम रहे। इसके बावजूद आधा टूर्नामेंट होने तक दिल्ली की टीम में कोरोना के कई मामले आ चुके हैं और पंजाब के खिलाफ मुश्किल से यह टीम मैच खेल पाई थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के सभी मैच अलग-अलग मैदानों में हैं, जिनमें कोरोना का खतरा ज्यादा रहेगा। 
विज्ञापन

पांच मैच पांच अलग राज्यों में सभी में संक्रमण बढ़ा
इस सीरीज के सभी मैच पांच राज्यों (दिल्ली, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक) में खेले जाएंगे। इनमें से दो राज्य (आंध्र प्रदेश और कर्नाटक) मौजूदा समय में देश के पांच सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण वाले राज्यों में शामिल है। वहीं, दिल्ली कोरोना मरीजों की संख्या के मामले में आठवें, उड़ीसा नौवें और गुजरात 11वें नंबर पर है। ऐसे में अगर जून तक हालात काबू में नहीं आते हैं तो खिलाड़ियों के संक्रमित होने की आशंका रहेगी। 

10 दिन में पांच हजार किलोमीटर का सफर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत नौ जून को हो रही है, जबकि 19 जून को आखिरी मैच खेला जाएगा। इस दौरान दोनों टीमें कुल 5,219 किलोमीटर का सफर हवाई यात्रा के जरिए करेंगी। वहीं, अफ्रीका के टीम इससे पहले अपने देश से भारत तक का सफर करेगी। हवाई यात्रा के दौरान कोरोना संक्रमण की आशंका ज्यादा होती है। ऐसे में बीसीसीआई दोनों टीमों के खिलाड़ियों को खतरे में डाल रही है।  

कब कितना सफर करेंगे खिलाड़ी

पहले मैच के बाद 
दिल्ली से कटक की दूरी- 1260 किलोमीटर

दूसरे मैच के बाद
कटक से विसाखापट्टनम की दूरी- 417 किलोमीटर 

तीसरे मैच के बाद
विसाखापट्टनम से राजकोट की दूरी- 1876 किलोमीटर 

चौथे मैच के बाद
राजकोट से बेंगलुरु की दूरी- 1666 किलोमीटर 

आईपीएल में बायो बबल में कोरोना के मामले
आईपीएल 2022 में खिलाड़ियों को कोरोना से बचाने के लिए कड़ा बायो बबल बनाया गया है। कोरोना संक्रमण की संभावना कम करने के लिए हवाई यात्रा पर रोक है। खिलाड़ी बस के जरिए चारों मैदानों तक का सफर तय करते हैं। इसके बावजूद आईपीएल में कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद एहतियास बरता गया है और अभी हालात सामान्य हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में दोनों टीमें लगभग दो सप्ताह के अंदर पांच बार हवाई यात्रा करेंगी। इस दौरान कोरोना का खतरा रहेगा। 

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भी आए थे मामले
आईपीएल से पहले भारतीय टीम ने अपने देश में ही वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ सीरीज खेली थी। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान श्रीलंका वनिंदू हसरंगा कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत के चार खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ सहित कुल आठ सदस्य कोरोना से संक्रमित हुए थे। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और श्रेयस अय्यर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस सीरीज के सभी मैच एक ही मैदान पर हुए थे। इस वजह से बाद में कोरोना के मामले नहीं बढ़े, लेकिन मैदान बदलने पर यह समस्य बढ़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed