फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Yuzvendra Chahal, Mohammed Siraj Join RCB Camp Virat Kohli will have to quarantine first

आरसीबी ने कसी कमर: आईपीएल के लिए ट्रेनिंग शुरू, कप्तान कोहली को रहना होगा क्वारंटीन

Tue, 30 Mar 2021 08:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 30 Mar 2021 08:13 PM IST
सार

रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर नौ अप्रैल को अपने अभियान की शुरुआत गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ एम ए चिदंबरम स्टेडियम में करेगी।

विज्ञापन
IPL 2021: Yuzvendra Chahal, Mohammed Siraj Join RCB Camp Virat Kohli will have to quarantine first
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने नौ अप्रैल से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण की तैयारियों के अंतर्गत मंगलवार को यहां नौ दिवसीय अनुकूलन शिविर शुरू किया। स्पिनर युजवेंद्र चहल, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज सहित 11 खिलाड़ियों ने क्रिकेट परिचालन निदेशक माइक हेसन और मुख्य कोच साइमन कैटिच के मार्गदर्शन में अपनी ट्रेनिंग शुरू की।

विज्ञापन


विज्ञापन


टीम के अन्य खिलाड़ी अपना सात दिन का पृथकवास समाप्त होने के बाद शिविर से जुड़ेंगे। कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए आईपीएल ने खिलाड़ियों के लिए यह अनिवार्य पृथकवास लगाया है। टीम के कप्तान विराट कोहली गुरुवार को टीम से जुड़ेंगे, उनके भी अनिवार्य पृथकवास में रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फ्रेंचाइजी ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर का चेन्नई में 'श्री रामचंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च' की खेल सुविधाओं में नौ दिवसीय अनुकूलन शिविर शुरू हो गया है। शिविर सभी खिलाड़ियों को अनुभवी कोचों और स्टाफ जैसे संजय बांगड़, श्रीराम श्रीधरन, एडम ग्रिफिथ, शंकर बासु और मालोलान रंगराजन के साथ काम करने का मौका प्रदान करेगा।'




आईपीएल के बाद भी भारतीय क्रिकेट का शेड्यूल बहुत बिजी है। भारतीय टीम फिर एक बार बबल में जाएगी। उसे जून में इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है, इसके बाद उसे इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम वर्ल्ड टी-20 के लिए लौटेगी जो घरेलू सरजमीं पर खेला जाएगा। पुणे में वनडे सीरीज जीतने के बाद कोहली ने इतने व्यस्त शेड्यूल को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed