फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Virat Kohli's Motivational Dressing Room Speech To RCB Teammates After Defeat against KKR Watch Video

हार से निराश नहीं कोहली: धोनी की CSK के खिलाफ मैच से पहले टीम की हिम्मत बढ़ाई, बतौर कप्तान आखिरी आईपीएल खेल रहे

Wed, 22 Sep 2021 08:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 Sep 2021 08:03 PM IST
सार

कोलकाता के खिलाफ मैच में कोहली की टीम बल्लेबाजी में बिखर गई थी। टीम 92 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। 200वां मैच खेल रहे कोहली खुद पांच रन पर आउट हुए थे।

विज्ञापन
IPL 2021: Virat Kohli's Motivational Dressing Room Speech To RCB Teammates After Defeat against KKR Watch Video
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2021 के दूसरे फेज की शुरुआत हार से की। टीम को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, कप्तान विराट कोहली और उनकी टीम इससे निराश नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मैच से पहले विराट ने अपनी टीम की हिम्मत बढ़ाई। बतौर कप्तान यह उनका आखिरी आईपीएल है। इसके बाद वे सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Royal Challengers Bangalore (@royalchallengersbangalore)

विज्ञापन


 

कोहली ने खिलाड़ियों को प्रेरित किया

कोहली ने आगामी मैचों के लिए अपने साथी खिलाड़ियों को प्रेरित करने की जिम्मेदारी खुद पर ली। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया है। कोहली ने हार को अगले मैचों के लिए प्रेरणा के तौर पर लेने को कहा। उन्होंने कहा- हमें हार को तुरंत स्वीकार करना चाहिए और शांति बनानी चाहिए।

 

टीम के तौर पर खेलने की दी नसीहत

कोहली ने कहा- शांति का यह मतलब नहीं कि हम अगले मैचों के लिए तत्पर नहीं हैं। इससे हमें आगे जीतने की भूख मिलेगी। इस हार से हमें मैदान पर लौटने और फिर से जीतने की प्रेरणा मिलेगी। हमने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और आगे भी जरूर खेलेंगे। हमें यह मान लेना चाहिए कि किसी न किसी मोड़ पर हमें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा। हमें टीम के तौर पर खेलना है, तभी जीत पाएंगे। 

 
विज्ञापन

कोलकाता के खिलाफ बिखरी टीम

कोलकाता के खिलाफ मैच में कोहली की टीम बल्लेबाजी में बिखर गई थी। टीम 92 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। 200वां मैच खेल रहे कोहली खुद पांच रन पर आउट हुए थे। इसके बाद कोलकाता ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। शुभमन गिल ने 34 गेंदों पर 48 रनों की पारी और वैंकटेश अय्यर ने 27 गेंदों पर 41 रन की नाबाद पारी खेली थी। शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed