IPL 2021: सूर्यकुमार ने पिछले 11 मैचों में बनाए 189 रन, विश्व कप टीम में हैं शामिल, आईपीएल में रहे फेल
आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा है। वह दूसरे चरण में अब तक चार मैच खेल चुके हैं और दहाई तक पहुंचने में नाकाम रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है। टीम को उनसे जो उम्मीदें थी उन पर खरे नहीं उतरे। जिसके चलते आईपीएल के 14वें सत्र में मुंबई का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। वह अपनी टीम के बल्लेबाजी की रीढ़ माने जाते हैं। आईपीएल इतिहास में उन्होंने कई बार मध्यक्रम में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मैच जिताए हैं। लेकिन इस बार सूर्यकुमार यादव बिलकुल लय में नहीं हैं और उनका प्रदर्शन में लगातार गिरावट आ रही है।
11 मैचों में बनाए 189 रन
आईपीएल में उनके शर्मनाक प्रदर्शन का अंदाजा इस बात से लगया जा सकता है कि इस साल उन्होंने अब तक 11 मैच खेले हैं और जिनमें सिर्फ 189 रन बना सके। 2021 आईपीएल सत्र में उनके मैच दर मैच प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो 31, 56, 10, 24, 23, 16, 3, 3, 5 8 और 0 रन बनाए हैं। कुल मिलाकर इंडियन प्रीमियर लीग में उनका प्रदर्शन शर्मनाक रहा है।
दोहरे अंक में नहीं पहुंचे सूर्यकुमार
19 सितंबर को आईपीएल की दूसरे चरण की शुरुआत हुई। तब से मुंबई इंडियंस की टीम चार मैच खेल चुकी है। सूर्यकुमार यादव को इन चारों मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। लेकिन वह कुछ कमाल नहीं कर पाए। इस दौरान उनके प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो उन्होंने चारो मैचों में 0, 8, 5, 3 का स्कोर किया है।
भारत की टी-20 विश्व कप टीम में शामिल
बीते 8 सितंबर को बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने संयुक्त अरब अमीरात संघ और ओमान में खेले जाने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान किया था। सिलेक्टर्स द्वारा घोषित की गई 15 सदस्यीय टीम में सूर्यकुमार यादव का नाम भी शामिल है। लेकिन आईपीएल में जिस तरह से वह घटिया प्रदर्शन कर रहे हैं उससे टीम इंडिया की विश्व कप में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
अंकतालिका में मुंबई पांचवें स्थान पर
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों का प्रदर्शन 14वें सत्र में बेहद निराशाजनक रहा है। पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी मुंबई की टीम इस समय 10 अंकों के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। उसने इस सत्र में 11 मैच खेले हैं जिनमें पांच जीते और छह हारे हैं। हालांकि अभी उसके प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है। मुंबई के अभी तीन मैच बाकी हैं। अगर उसे अंतिम चार में जगह बनाना है तो सभी मुकाबले जीतने होंगे।