फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 set to welcome fans back to the stadiums after a brief hiatus owing to Covid-19 situation

IPL 2021: 28 महीने बाद स्टेडियम में दर्शकों की वापसी, 16 सितंबर से शुरू होगी टिकटों की बिक्री

Wed, 15 Sep 2021 03:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 15 Sep 2021 03:50 PM IST
सार

  • 28 महीने बाद स्टेडियम में दर्शकों की वापसी
  • 16 सितंबर से शुरू होगी टिकटों की बिक्री

विज्ञापन
IPL 2021 set to welcome fans back to the stadiums after a brief hiatus owing to Covid-19 situation
मुंबई बनाम चेन्नई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण में दर्शकों को मैदान में एंट्री मिलेगी। बीसीसीआई ने बुधवार को इसके लिए अनुमति दे दी है। बता दें कि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल की साइट पर टिकट बुकिंग को लेकर सारी जानकारी साझा की गई हैं। आईपीएल के मुताबिक, 16 सितंबर से फैन्स टिकट बुक करा सकते हैं। टिकट की बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट www.iplt20.com के अलावा PlatinumList.net साइट से भी कराई जा सकती है।हालांकि लीग के आयोजकों ने यह नहीं बताया है कि स्टेडियम में कितने दर्शकों की मौजूदगी रहेगी। मगर सूत्रों ने कहा कि स्टेडियम के क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों को मैदान में एंट्री दी जा जाएगी।

विज्ञापन



बीसीसीआई के लिए यह बड़ी उपलब्धि
बीसीसीआई के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। 28 महीने बाद दर्शकों की स्टेडियम में वापसी हो रही है। पिछली बार मई 2019 में भारत में हुए आईपीएल के 12वें संस्करण में दर्शक मैदान पर पहुंचे थे। इसके बाद 2020 में यूएई और 2021 में भारत में हुए पहले चरण में दर्शकों को मैदान में आने की इजाजत नहीं मिली थी। कोरोना की वजह से यह फैसला लिया गया था। इस फैसले से बीसीसीआई पहले चरण में हुए नुकसान की भरपाई भी कर सकता है।
विज्ञापन


बाकी बचे 31 मुकाबले तीन शहरों में खेले जाएंगे
आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबू धाबी में खेले जाएंगे। आईपीएल 2021 के पहले चरण को कोरोना महामारी के कारण चार मई को स्थगित कर दिया गया था। दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे। आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पांच मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed