आईपीएल 2021: राजस्थान में उनादकट तो दिल्ली में रबाडा की वापसी, ऐसी है दोनों की प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का सातवां मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े में दो युवा विकेटकीपर कप्तान आमने-सामने हैं। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी का चयन करते हुए ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली और राजस्थान की प्लेइंग XI...
दिल्ली कैपिटल्स:
दिल्ली की टीम ने इस मुकाबले के लिए दो अहम बदलाव किए हैं। टीम में स्टार तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा की वापसी हुई हैं, उन्हें शिमरॉन हेटमेयर की जगह टीम में शामिल किया गया है जबकि ललित यादव को अमित मिश्रा की जगह मौका मिला है।
टीम:
ऋषभ पंत, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अंजिक्य रहाणे, ललित यादव, मार्कस स्टोइनिस, टॉम करन, क्रिस वोक्स, कागिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान की टीम में भी दो बड़े बदलाव हुए हैं। बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में डेविड मिलर को शामिल किया गया है जबकि श्रेयस गोपाल की जगह पर जयदेव उनादकट को मौका मिला है।
टीम:
संजू सैमसन, जॉस बटलर, मनन वोहरा, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, मुस्तफ़िजुर रहमान, चेतन साकरिया