फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Royal Challengers Bangalore captain Virat Kohli still have areas to improve to reach top 2

IPL 2021: प्ले ऑफ में पहुंचने के बाद बोले विराट कोहली, कहा- शीर्ष दो में रहने के लिए करना होगा सुधार

Mon, 04 Oct 2021 04:11 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 04 Oct 2021 04:11 PM IST
सार

आरसीबी के प्ले ऑफ में पहुंचने के बाद कप्तान विराट कोहली ने बयान दिया। उनका कहना है अब भी कुछ ऐसी चीजें हैं जहां हमें सुधार करने की जरूरत है, ताकि हम उन क्षेत्रों पर काम कर सकें और शीर्ष 2 में पहुंच सकें।

विज्ञापन
IPL 2021 Royal Challengers Bangalore captain Virat Kohli still have areas to improve to reach top 2
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 का 48वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब की टीमों के बीच रविवार को खेला गया। शारजाह में हुए इस मैच में आरसीबी ने पंजाब पर छह रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। इस विजय के बाद विराट की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र के प्ले ऑफ में क्वालीफाई कर लिया। पंजाब किंग्स का मध्यक्रम गड़बड़ाने के बाद विराट की टीम के लिए यह मुकाबला जीतना आसान हो गया। प्ले ऑफ में पहुंचने के बाद विराट ने कहा कि टॉप दो में जगह बनाने के लिए टीम में कुछ सुधार करने की जरूरत है। 

विज्ञापन

आरसीबी ने बनाए थे 164 रन

पंजाब के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेाबाजी करते हुए 164 रन बनाए थे। आरसीबी की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल 57, देवदत्त पडीक्कल 40 और विराट कोहली 25 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। उनके अलावा एबी डिवीलियर्स 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 165 रनों का टारगेट हासिल करने उतरी पंजाब की टीम ने धुआंधार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद पंजाब का मिडिल ऑर्डर बिखर गया और टीम निर्धारित 20 ओवरों में 158 रन ही बना पाई। इस तरह आरसीबी ने यह मुकाबला 6 रनों से जीत लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट ने 8 जीत को बताया शानदार

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कहा, यह अद्भुत है, मुझे नहीं लगता कि 2011 के बाद हमने ऐसा नहीं किया, लेकिन यह शानदार स्थिति है, 12 में से आठ मैच जीतना टीम की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने आगे कहा, अब हमारे पास शीर्ष दो में पहुंचने के लिए दो और अवसर हैं, इससे और भी अधिक निडर होकर खेलने की प्रेरणा मिलती है। विराट के मुताबिक, किसी भी टीम के लिए पहली बाधा क्वालीफिकेशन होती है, अब भी कुछ ऐसी चीजें हैं जहां हमें सुधार करने की जरूरत है, ताकि हम उन क्षेत्रों पर काम कर सकें और शीर्ष 2 में पहुंच सकें। बता दें इससे पहले विराट की टीम जब 2011 में प्ले ऑफ में पहुंची थी तो उस समय उसके मैच बाकी थी। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। 

विज्ञापन

कप्तान के तौर पर विराट का अंतिम साल

विराट आईपीएल के इस सीजन में आखिरी बार कप्तानी कर रहे हैं। 19 सितंबर को उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा था कि इस सत्र के बाद मैं आरसीबी की कप्तानी छोड़ दूंगा। उन्होंने वर्कलोड का हवाला दिया था। उनकी टीम कई बार फाइनल में पहुंचने के बाद भी आज तक आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है। लेकिन विराट अपनी कप्तानी में आरसीबी के लिए इस बार जरूर ट्रॉफी जीतना चाहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed