फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Royal Challengers Bangalore beat Delhi Capitals by 7 wickets; Srikar Bharat last ball six | Mumbai Indians beat Sunrisers Hyderabad by 42 runs, still out of Playoffs

IPL 2021: भरत ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर बैंगलोर को जिताया, मुंबई मैच जीतकर भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी

Sat, 09 Oct 2021 12:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 09 Oct 2021 12:08 AM IST
सार

मुंबई के 14 मैचों के बाद 14 अंक हैं। उसका नेट रन रेट +0.116 है। वहीं, कोलकाता के भी 14 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट +0.587 है। ऐसे में मुंबई की टीम प्लेऑफ से चूक गई।

विज्ञापन
IPL 2021: Royal Challengers Bangalore beat Delhi Capitals by 7 wickets; Srikar Bharat last ball six | Mumbai Indians beat Sunrisers Hyderabad by 42 runs, still out of Playoffs
दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद जश्न मनाते विराट कोहली और एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीकर भरत (78*) और ग्लेन मैक्सवेल (51*) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आईपीएल 2021 के 56वें मुकाबले में दिल्ली को सात विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने पांच विकेट गंवाकर 164 रन बनाए थे।
विज्ञापन


पृथ्वी शॉ ने 48 रन (चार चौके, दो छक्के) और शिखर धवन ने 43 रन (तीन चौके, दो छक्के) की पारी खेली। धवन ने साथ ही दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए दो हजार रन भी पूरे किए। वहीं, बैंगलोर की ओर से मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए, जबकि युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल और डैनियल क्रिश्चियन को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

जवाब में आरसीबी ने 166 रन बनाकर यह मैच अपने नाम कर लिया। बैंगलोर को आखिरी ओवर में 15 रन की जरूरत थी। आवेश खान गेंदबाजी कर रहे थे, जबकि भरत मैक्सवेल क्रीज पर थे। ओवर की पहली गेंद पर मैक्सवेल ने चौका लगाया। इसके बाद अगली गेंद पर दो रन लेकर फिफ्टी पूरी की। यह इस आईपीएल में उनका छठा अर्धशतक रहा। अगली तीन गेंदों पर चार रन आए। 

आखिरी गेंद पर बैंगलोर को जीत के लिए पांच रन चाहिए थे। भरत ने छक्का लगाकर अपनी टीम (आरसीबी) को जीत दिलाई। भरत और मैक्सवेल के बीच चौथे विकेट के लिए 111 रन की नाबाद साझेदारी हुई। 
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली की तरफ से एनरिच नोर्टजे ने सर्वाधिक दो विकेट झटके। इस जीत के साथ बैंगलोर के अंकतालिका में 18 अंक हो गए हैं। हालांकि, उसका नेट रन रेट -0.140 है। वहीं, दिल्ली की टीम अंकतालिका में 20 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रिपल पटेल, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, आर अश्विन,  कागिसो रबाडा,  आवेश खान, 11 एनरिच नॉर्टजे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, केएस भरत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, डैन क्रिश्चियन, शाहबाज अहमद, जॉर्ज गार्टन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज , युजवेंद्र चहल।
विज्ञापन

IPL 2021: Royal Challengers Bangalore beat Delhi Capitals by 7 wickets; Srikar Bharat last ball six | Mumbai Indians beat Sunrisers Hyderabad by 42 runs, still out of Playoffs
प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाने से निराश मुंबई के रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने भी सनराइजर्स हैदराबाद को हरा तो दिया, पर प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जो समीकरण चाहिए थे, वो न बन पाने के कारण टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई। अबू धाबी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने ईशान किशन (84) और सूर्यकुमार यादव (82) की पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हैदराबाद की ओर से जेसन होल्डर ने चार विकेट झटके। वहीं, राशिद खान और अभिषेक शर्मा को दो-दो विकेट मिला। उमरान मलिक ने एक विकेट झटका।

इसके बाद मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हैदराबाद को 64 या इससे कम स्कोर पर ऑलआउट करना था। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका। हैदराबाद की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 193 रन बना सकी। केन विलियमसन की गैर मौजूदगी में कप्तानी कर रहे मनीष पांडे ने सबसे ज्यादा 41 गेंदों पर 69 रनों की नाबाद पारी खेली। 

वहीं, जेसन रॉय ने 34 और अभिषेक ने 33 रन बनाए। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह, नाथन कूल्टर-नाइल और जिमी नीशम ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, ट्रेंट बोल्ट और पीयूष चावला को एक-एक विकेट मिला। यह मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई जीत तो गई पर प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता बंद हो गया।

मुंबई के 14 मैचों के बाद 14 अंक हैं। उसका नेट रन रेट +0.116 है। वहीं, कोलकाता के भी 14 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट +0.587 है। ऐसे में मुंबई प्लेऑफ से चूक गई। सनराइजर्स हैदराबाद 14 मैचों में तीन जीत और छह अंक के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI 

सनराइजर्स हैदराबाद: जेसन रॉय, अभिषेक शर्मा, मनीष पांडे (कप्तान), प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, मोहम्मद नबी, राशिद ख़ान, सिद्धार्थ कौल, उमरान मलिक।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पंड्या, कायरन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, जेम्स नीशम, नॉथन कुल्टर-नाइल, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed