फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: RCB’s Harshal Patel become the Indian bowler with most wickets in an IPL season, breaks Bumrah’s record | Purple Cap RCB vs SRH

IPL 2021: बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने रचा इतिहास, मुंबई के जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ा

Wed, 06 Oct 2021 10:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 Oct 2021 10:20 PM IST
सार

RCB vs SRH: एक सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो को नाम है। ब्रावो ने 2013 आईपीएल में 32 विकेट झटके थे। हर्षल इस रिकॉर्ड से बस तीन विकेट दूर हैं।

विज्ञापन
IPL 2021: RCB’s Harshal Patel become the Indian bowler with most wickets in an IPL season, breaks Bumrah’s record | Purple Cap RCB vs SRH
हर्षल पटेल बॉलिंग में टॉप पर हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने आईपीएल 2021 में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ा। हर्षल ने अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। 
विज्ञापन


हर्षल ने मैच में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन, ऋद्धिमान साहा और जेसन होल्डर को आउट किया। इस सीजन हर्षल ने अब तक 29 विकेट झटके हैं। इससे पहले बुमराह ने पिछले सीजन 27 विकेट झटके थे। हर्षल ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वहीं, तीसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवनेश्वर कुमार ने साल 2017 के सीजन में कुल 26 विकेट लिए थे।
विज्ञापन


आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट
  • 32: ड्वेन ब्रावो (2013)
  • 30: कगिसो रबाडा (2020)
  • 29: हर्षल पटेल (2021)
  • 28: लसिथ मलिंगा (2011)
  • 28: जेम्स फॉकनर (2013)
एक सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो को नाम है। ब्रावो ने 2013 आईपीएल में 32 विकेट झटके थे। हर्षल इस रिकॉर्ड से बस तीन विकेट दूर हैं और प्लेऑफ तक इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा हैं। रबाडा ने पिछले सीजन 30 विकेट झटके थे। हर्षल इसके बाद तीसरे नंबर पर हैं। एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को मिलने वाला पर्पल कैप भी उन्हीं के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षल के तीन विकेट की बदौलत एसआरएच टीम 20 ओवर में सात विकेट पर सिर्फ 141 रन ही बना सकी। हैदराबाद के लिए मुकाबले में ओपनर जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। उन्होंने 38 गेंदों पर 5 चौके लगाए। वहीं, कप्तान केन विलियमसन ने 29 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 31 रन बनाए। हर्षल के अलावा डैनियल क्रिश्चियन ने दो विकेट लिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed