पंजाब किंग्स ने खरीदे सर्वाधिक नौ खिलाड़ी, दो कंगारुओं पर ही लुटाए 22 करोड़, अब ऐसी है पूरी टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2021 के लिए नीलामी प्रक्रिया गुरुवार को पूरी कर ली गई। लीग के 14वें सीजन के लिए चेन्नई में हुए मिनी ऑक्शन में 57 खिलाड़ी चुने गए। इसमें पंजाब किंग्स की टीम ने सर्वाधिक नौ खिलाड़ियों को चुना। नए नाम और लोगो के साथ 14वें सीजन में उतरने के लिए तैयार केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब की टीम सबसे अधिक रकम के साथ उतरी। इस दौरान इस फ्रैंचाइजी ने अपनी कमजोर कड़ी को मजबूत किया और उसके लिए जमकर पैसे लुटाए। पंजाब ने अधिकतर तेज गेंदबाजों और ऑलराउंडर पर दांव खेला और उनके लिए बड़ी रकम खर्च की। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी पूरी टीम के बारे में।
पंजाब ने किस खिलाड़ी पर लुटाए पैसे?
पंजाब की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के दो तेज गेंदबाजों झाय रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ के लिए 22 करोड़ खर्चे और अपनी तेज गेंदबाजी को धार देने की कोशिश की। इसके बाद टीम ने मैक्सवेल और नीशाम की जगह को भरने के लिए मोजेस हेनरिक्स, फैबियन एलन और जलज सक्सेना जैसे ऑलराउंडर को जोड़ा। बल्लेबाजी में मजबूत पंजाब की टीम ने अपनी बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने के लिए डेविड मलान और शाहरुख खान को भी शामिल किया।
- झाय रिचर्डसन (14 करोड़)
- रिले मेरेडिथ (8 करोड़)
- शाहरुख खान (5.25 करोड़)
- मोजेस हेनरिक्स (4.2 करोड़)
- डेविड मलान (1.5 करोड़)
- फैबियन एलन (75 लाख)
- जलज सक्सेना (30 लाख)
- सौरभ कुमार (20 लाख)
- उत्कर्ष सिंह (20 लाख)
पंजाब की पूरी स्क्वॉड
पंजाब की टीम ने आठ विदेशी खिलाड़ियों के कोटे को भरने के साथ ही अपने 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड भी पूरा कर लिया है और उसके पास अभी भी पर्स में 18 करोड़ रुपये बाकी हैं।
- बल्लेबाज: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सरफराज खान, शाहरुख खान, डेविड मलान
- ऑलराउंडर: दीपक हुड्डा, मोजेस हेनरिक्स, फैबियन एलन, जलज सक्सेना, सौरभ कुमार
- स्पिनर: मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, उत्कर्ष सिंह
- तेज गेंदबाज: झाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नलकंडे, क्रिस जोर्डन,