{"_id":"6145dd938ebc3eca726e5856","slug":"ipl-2021-mumbai-indians-named-roosh-kalaria-as-a-replacement-for-mohsin-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: मुंबई इंडियंस ने मैच से एक दिन पहले किया बड़ा बदलाव, गुजरात के इस स्टार खिलाड़ी को टीम में किया शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: मुंबई इंडियंस ने मैच से एक दिन पहले किया बड़ा बदलाव, गुजरात के इस स्टार खिलाड़ी को टीम में किया शामिल
Sat, 18 Sep 2021 06:07 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 18 Sep 2021 06:07 PM IST
सार
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए गुजरात के गेंदबाज रूस कलारिया को अपने साथ जोड़ा है। कलारिया को मोहसिन खान की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया।
विज्ञापन
रूस कलारिया
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। दुबई में कल से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से एक दिन पहले मुंबई की टीम ने गुजरात के गेंदबाज रूस कलारिया को अपने साथ जोड़ा है। कलारिया को मोहसिन खान की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया।
विज्ञापन
बात करें रूस कलारिया की तो 28 वर्षीय पेसर एक दाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वह 2012 में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी गुजरात की तरफ से खेलते हुए कई बार शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
कलारिया ने अभी तक 54 प्रथम श्रेणी, 46 लिस्ट ए और 31टी-20 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान कुल 271 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने बल्लेबाजी में भी अपनी छाप छोड़ी है। वह 31 टी-20 मैचों में 119 की स्ट्राइक रेट से 73 रन बना चुके हैं, वहीं गेंदबाजी में 6.53 की इकॉनमी से 37 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई की टीम कल यानी रविवार से दूसरे चरण का आगाज करेगी। दुबई में होने वाले मुकाबले में उसके सामने धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स होगी। फिलहाल मुंबई की टीम अंक तालिका में सात में से चार मुकाबले जीतकर चौथे स्थान पर बनी हुई है।