फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: MI vs SRH: Mumbai Indians defeated Sunrisers hyderabad by 13 wickets

MI vs SRH: डेथ ओवर्स में बोल्ट-बुमराह का कोहराम, मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी जीत

Sun, 18 Apr 2021 12:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 18 Apr 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
IPL 2021: MI vs SRH: Mumbai Indians defeated Sunrisers hyderabad by 13 wickets
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : twitter@IPL

मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से अपने गेंदबाजों के दम पर एक लो स्कोरिंग मैच जीत लिया है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मुंबई की टीम ने सनराइजर्स के खिलाफ 150 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और अपनी दूसरी जीत दर्ज की। एक बार फिर से राहुल चाहर ने अपनी फिरकी से शुरुआत में दबाव बनाया और अंत में बोल्ट और बुमराह की जोड़ी ने मैच को मुंबई की झोली में डाल दिया। उधर सनराइजर्स के मध्यक्रम ने फिर से निराश किया और लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी तरह से बिखर गई।

विज्ञापन


इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद रोहित शर्मा (32) और क्विंटन डीकॉक (40) ने मिलकर टीम को तेज और मजबूत शुरुआत दिलाई। हालांकि इनके आउट होने के बाद मुंबई का मध्यक्रम भी फेल रहा। लेकिन अंत में कीरोन पोलार्ड को 22 गेंदों में 35 रन की नाबाद पारी ने टीम को एक सम्मानजनक और मजबूत स्कोर 150 रन पर पहुंचा दिया। सनराइजर्स की तरफ से मुजीब और विजय सबसे सफल गेंदबाज रहे और दोनों ने दो-दो विकेट चटकाए। 
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद के लिए कप्तान वार्नर (36) और जॉनी बेयरस्टो (43) ने जोरदार शुरुआत की। दोनों ने आठवें ओवर में ही टीम के स्कोर को 67 पर पहुंचा दिया। एक समय मैच हैदराबाद की मुट्ठी में नजर आ रहा था लेकिन बेयरस्टो के हिट विकेट और वार्नर के रन आउट होने के बाद मैच के समीकरण बदल गए। यहां से मुंबई ने जोरदार वापसी की और राहुल चाहर ने हैदराबाद के मध्यक्रम को तोड़कर रख दिया। इसके बाद विजय शंकर ने कुछ संघर्ष करने की कोशिश की लेकिन अंत में बोल्ट और बुमराह की जोड़ी ने नीचले क्रम को ध्वस्त कर मुंबई को जीत दिला दी। हैदराबाद को एक समय 24 गेंदों में 31 रनों की जरूरत थी लेकिन बुमराह और बोल्ट ने मिलकर सिर्फ 17 रन दिए और हैदराबाद के आखिरी पाँचों विकेट गिरा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई की तरफ से राहुल चाहर और ट्रेंट बोल्ट ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं जसप्रीत बुमराह सबसे किफायती गेंदबाज रहे और चार ओवर 14 रन देकर एक विकेट भी लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed