फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: MI vs PBKS match preview Head to Head stats, records Prediction Playing11 | Mumbai Indians vs Punjab Kings prediction

MI vs PBKS: मुंबई-पंजाब के बीच प्लेऑफ में बने रहने की जंग, दोनों टीमों की ऐसी हो सकती है प्लेइंग-XI

Tue, 28 Sep 2021 07:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Sep 2021 07:56 AM IST
सार

अंक तालिका की बात करें तो मुंबई की टीम 10 मैचों में चार जीत और आठ अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। वहीं, पंजाब 10 मैचों में चार जीत और मुंबई के मुकाबले बेहतर रन रेट के साथ पांचवें नंबर पर है। 
 

विज्ञापन
IPL 2021: MI vs PBKS match preview Head to Head stats, records Prediction Playing11 | Mumbai Indians vs Punjab Kings  prediction
आईपीएल 2021 में मुंबई vs पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2021 के 42वें मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मैच आज शाम 7:30 बजे से अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन मुंबई इंडियंस चैंपियन की तरह नहीं खेली है। यूएई आने के बाद से टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, पंजाब को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है।
विज्ञापन

 

अंक तालिका में मुंबई सातवें नंबर पर
अंक तालिका की बात करें तो मुंबई की टीम 10 मैचों में चार जीत और आठ अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। टीम के अब चार मैच और बचे हैं। उन्हें अगर प्लेऑफ में पहुंचना है, तो ये चारों मैच जीतने होंगे। वहीं, पंजाब 10 मैचों में चार जीत और मुंबई के मुकाबले बेहतर रन रेट के साथ पांचवें नंबर पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2021: MI vs PBKS match preview Head to Head stats, records Prediction Playing11 | Mumbai Indians vs Punjab Kings  prediction
आईपीएल 2021 में मुंबई vs पंजाब - फोटो : अमर उजाला
आंकड़ों में मुंबई का पलड़ा भारी
आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 27 मुकाबले हुए हैं। इसमें से मुंबई ने 14 और पंजाब ने 13 मैच जीते हैं। दोनों के बीच हुए पिछले सात मुकाबले में से मुंबई ने चार मैच जीते हैं। ऐेसे में एमआई का पलड़ा थोड़ा भारी होगा। मुंबई और पंजाब की टीम यूएई में दो बार भिड़ चुकी है। इसमें से दोनों टीमों ने एक-एक मैच में जीत हासिल की।

 
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी फ्लॉप रही
मुंबई इंडियंस की टीम अब तक बल्लेबाजी में फ्लॉप रही है। ऊपरी क्रम से कुछ रन आने के बाद मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे हैं। स्कोरबोर्ड पर रन नहीं होने पर उनके गेंदबाज भी दबाव में रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में तो सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके थे। यूएई में अब तक ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या समेत उसके सभी बल्लेबाज जूझते दिखे। 

ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा चाहेंगे कि पंजाब के खिलाफ फॉर्म में लौटें। वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के अलावा सभी गेंदबाज विकेट लेने में जूझते दिखे। हार्दिक का गेंदबाजी न कर पाना भी टीम के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में देखना होगा कि वे टीम में कोई बदलाव करते हैं या नहीं।

IPL 2021: MI vs PBKS match preview Head to Head stats, records Prediction Playing11 | Mumbai Indians vs Punjab Kings  prediction
आईपीएल 2021 में मुंबई vs पंजाब - फोटो : अमर उजाला
पंजाब की बल्लेबाजी राहुल-मयंक पर टिकी
पंजाब किंग्स की बात करें तो उनके लिए भी बल्लेबाजी चिंता का विषय रहा है। उनकी बल्लेबाजी केएल राहुल और मयंक अग्रवाल पर टिकी हुई नजर आती है। एडेन मार्कराम अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने में नाकाम रहे हैं। इसके अलावा क्रिस गेल, निकोलस पूरन और बाकी सभी बल्लेबाज रन के लिए तरसते दिखे हैं। इनमें से किसी भी बल्लेबाज की तरफ से रन देखने को नहीं मिले हैं। हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था और 125 का टोटल डिफेंड करने में कामयाब हुए थे। 

यूएई में पंजाब के सबसे बड़े हथियार स्पिनर रवि बिश्नोई रहे हैं। इसके अलावा मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने भी अच्छी गेंदबाजी की है। डेथ ओवर में टीम को नाथन एलिस के रूप में एक अच्छा तेज गेंदबाज मिला है। कुल मिलाकर टीम को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो बाकी के बल्लेबाजों को भी रन बनाने होंगे और अपने गेंदबाजों पर भरोस करना होगा।

 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, दीपक हूड्डा, हरप्रीत बरार, नाथन एलिस, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed