फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Kolkata Knight Riders KKR opener Venkatesh Iyer is rocking Indian Premier League know everything about him

IPL 2021: आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं केकेआर के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर, उनके बारे में जानें सबकुछ

Fri, 24 Sep 2021 12:43 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 24 Sep 2021 12:43 PM IST
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी उन्होंने सिर्फ दो मैच खेले हैं और उनकी बल्लेबाज की चर्चा चारों तरफ हो रही है। वेंकटेश ने आरसीबी के खिलाफ मैच में अपने आईपीएल करियर का डेब्यू किया था। 

विज्ञापन
IPL 2021 Kolkata Knight Riders KKR opener Venkatesh Iyer is rocking Indian Premier League know everything about him
वेंकटेश अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण में कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर धमाल मचा रहे हैं। गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अबू धाबी में खेले गए मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। यह आईपीएल में उनका पहला अर्धशतक है। अपनी इस तेज-तर्रार इनिंग्स के जरिए उन्होंने केकेआर को मैच जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले भी उन्होंने आईपीएल डेब्यू मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 27 गेंदों पर 41 रन बनाए थे। इंडियन प्रीमियर लीग में जिस तरह वह दुनिया के खूंखार गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ होकर बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे यह लगता है कि आने वाला समय उनका है। 

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं वेंकटेश

वेंकटेश अय्यर मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं। 25 दिसंबर 1994 को उनका जन्म हुआ। बचपन से ही उनकी रुचि पढ़ने में थी। लेकिन अपनी मां के कहने पर उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। वेंकटेश के मुताबिक, मुझे क्रिकेटर बनाने में मां का सबसे ज्यादा योगदान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ने में अव्वल

वेंकटेश अय्यर शुरू से ही पढ़ने में अव्वल हैं और वह अपनी कक्षा के टॉपर रहे हैं। वेंकटेश खुद कहते हैं कि मैं एक मेधावी छात्र था मेरा एकेडेमिक की तरफ झुकाव था, यह आमतौर पर दूसरा रास्ता है, खासकर भारतीय परिवारों में जहां माता-पिता बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करते हैं, मेरे मामले में मेरी मां ने मुझे क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। 

विज्ञापन

मां के प्रेरित करने पर खेलना शुरू किया क्रिकेट

मां के द्वारा प्रेरित करने पर वेंकटेश ने क्रिकेट खेलना शुरू किया। उन्होंने बीकॉम करने के बाद चार्टर्ड अकाउंट की प्रवेश परीक्षा पास कर ली। लेकिन उन्होंने सीए और क्रिकेट में से क्रिकेट को चुना। साल 2018 में बड़े अकॉउंटिंग संगठन डेलॉयट ने बेंगलुरु में उन्हें नौकरी का ऑफर दिया था। लेकिन रणजी खेलने के लिए उन्होंने इस नौकरी को ठुकरा दिया। इसके बाद 2018 में ही उन्हें मध्यप्रदेश की रणजी में चुना गया। 

मां को डर था कहीं ज्यादा पढ़ने से वेंकटेश बीमार न हो जाए

वेंकटेश घर में दिन/रात पढ़ाई करते थे। उन्हें पढ़ाई करने में तल्लीन देखकर मां को डर था कहीं उनका बेटा बीमार न पड़ जाए। इसलिए वेंकटेश की मां ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए भेजा ताकि उनका स्वास्थ्य बेहतर रहे। ईएसपीएनक्रिकइंफो के दिए साक्षात्कार में वेंकटेश ने कहा, मैंने क्रिकेट मां के कहने पर खेलना शुरू किया, शायद उन्हें यह चिंता थी कि सारा दिन घर में पढ़ाई करने से मेरे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। 

मध्यप्रदेश के लिए खेलना शुरू किया क्रिकेट

आईपीएल खेलने से पहले वेंकटेश मध्यप्रदेश के लिए टी-20 और 50 ओवरों की क्रिकेट में डेब्यू कर चुके थे। वह राज्य की अंडर-23 टीम के कप्तान भी थे। साक्षात्कार में वेंकेटेश आगे कहते हैं, मैंने अपना सीए छोड़ कर फाइनेंस में एमबीए करने का फैसला किया, मैंने बहुत सारी प्रवेश परीक्षा दी, अच्छे अंक प्राप्त किए और बेहतरीन कॉलेज में दाखिला लिया, मैं इस बात को लेकर खुश था कि अपनी पढ़ाई के साथ-साथ मैं क्रिकेट खेल पाया। 

मां को दिया धन्यवाद

26 वर्षीय वेंकेटेश अय्यर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 20 सितंबर को खेले गए मैच से पहले केकेआर की तरफ से कैप मिली। यह उनका डेब्यू आईपीएल मैच था। जिसके बाद उन्होंने अपनी मां का आभार प्रकट किया। वह आईपीएल में अब दो मैच खेल चुके हैं और दोनों ही मुकाबलों में उन्होंने कमाल की पारियां खेली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed