फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Ishan Kishan of Mumbai Indians disappointed with his poor form RCB captain Virat Kohli encouraged him watch video

IPL 2021: मुंबई इंडियंस के ईशान किशन लगातार खराब फॉर्म से निराश, विराट कोहली ने बढ़ाया हौसला, देखें वीडियो

Mon, 27 Sep 2021 12:25 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 27 Sep 2021 12:25 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आरसीबी के खिलाफ दुबई में खेले गए मैच में वह एक फिर नाकाम रहे। इस दौरान विराट कोहली ने उनका हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
IPL 2021 Ishan Kishan of Mumbai Indians disappointed with his poor form RCB captain Virat Kohli encouraged him watch video
विराट कोहली और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 39वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। इस मुकाबले में विराट कोहली की आरसीबी ने रोहित शर्मा की पांच बार आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को 54 रनों से शिकस्त दी। आईपीएल के दूसरे चरण में मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी हार है। 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई का मध्यक्रम चरमरा गया और पूरी टीम 111 रनों पर ऑल आउट हो गई। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर निराश किया। इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन मुंबई और टीम इंडिया के लिए काफी मायने रखता है। क्योंकि दोनों बल्ल्बाजों को अगले महीने शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप में खेलना है। आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद ईशान किशन बेहद निराश नजर आए जिसके बाद विराट कोहली ने उनका हौसला बढ़ाया। 

विज्ञापन


विराट ने बढ़ाया हौसला

इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने से पता चलता है कि ईशान किशन अपने प्रदर्शन से काफी निराश हैं और वह विराट कोहली के सामने लगभग रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, किंग कोहली ने ऐसे मुश्किल समय में ईशान को हिम्मत दी और उनके कंधे पर हाथ रखकर बात की। कोहली भलीभांति जानते हैं कि अगर यह खिलाड़ी फॉर्म में आ जाएगा तो इससे टीम इंडिया का फायदा होगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



आईपीएल के दूसरे चरण में संघर्ष कर रहे हैं ईशान

संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में ईशान किशन की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। वह अब तक बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। ईशान ने यूएई में 3 मैच खेले हैं जिनमें उनके बल्ले से सिर्फ 34 रन निकले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 11 रन बनाए। जबकि केकेआर के खिलाफ 14 रनों की पारी खेली। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विरुद्ध वह 9 रन ही बना पाए। 

सातवें स्थान पर खिसकी मुंबई इंडियंस

आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम अंकतालिका में सातवें स्थान पर खिसक गई है। आईपीएल 2021 में मुंबई की टीम ने 10 मैच खेले जिनमें चार जीते और छह हारे हैं। इस तरह उसके कुल 8 अंक हैं। अब रोहित की टीम के आगे प्ले ऑफ में जगह बनाने की चुनौती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed