IND Inning
107/3 (8.5 ov)
Target: 248
Abhishek Sharma 22(15)*
N. Tilak Varma 3 (2)
IND need 141 runs in 11.1 remaining overs
{"_id":"60446fec8ebc3ee651744e06","slug":"ipl-2021-ipl-governing-council-to-conduct-meeting-to-plan-and-discuss-on-several-issues-including-fans-entry-in-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL को लगी कोरोना की नजर: दर्शकों की एंट्री और स्थानों के चयन को लेकर असमंजस में BCCI","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL को लगी कोरोना की नजर: दर्शकों की एंट्री और स्थानों के चयन को लेकर असमंजस में BCCI
Sun, 07 Mar 2021 11:47 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल 2021
- फोटो : twitter@IPL
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र के आयोजन को लेकर एक बार फिर से बीसीसीआई में माथापच्ची शुरू हो गई है। देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के बढ़ते मामलों ने भारतीय बोर्ड की चिंताएं बढ़ा दी हैं। आईपीएल 2021 का आयोजन इस बार भारत में ही होना तय है लेकिन मैचों के लिए स्थानों का चयन अभी तक नहीं हुआ है। यही नहीं मैचों के शेड्यूल पर भी कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। वहीं स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री, बायो बबल में खिलाड़ियों की सहूलियत और सुरक्षा के साथ फ्रैंचाइजियों की खुशी का भी बोर्ड को ख्याल रखना है। इन सभी सवालों के जवाब ढूंढने और टी-20 लीग के आयोजन पर अंतिम मुहर लगाने के लिए कुछ ही हफ्ते में आईपीएल गवर्निंग कॉउन्सिल की बैठक होने वाली है।
विज्ञापन
फिलहाल एएनआई की खबर के मुताबिक, आईपीएल 2021 का आयोजन नौ अप्रैल से 30 मई तक होने की संभावना है और इसका एलान जल्दी ही गवर्निंग कॉउन्सिल की बैठक के बाद हो जाएगा। लेकिन बीसीसीआई और गवर्निंग कॉउन्सिल की सबसे बड़ी सिरदर्दी फिलहाल आईपीएल मैचों में दर्शकों की एंट्री और स्थानों का चयन करना है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल के 14वें सत्र का आयोजन भी दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियमों में हो सकता है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने प्रस्ताव दिया है कि आईपीएल 2021 में दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं दी जाए। बीसीसीआई भी बिना दर्शकों के आईपीएल के आयोजन पर अपना मन बना चुका है।
विज्ञापन
इससे पहले खबर आई थी कि कोविड-19 महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए बीसीसीआई ने मौजूदा परिस्थितियों में आईपीएल मैचों को पांच शहरों चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, दिल्ली और अहमदाबाद में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें मुंबई शहर को मैचों की मेजबानी के लिए मंजूरी लेनी होगी क्योंकि महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े है। वहीं चेन्नई और कोलकाता को मैचों का आवंटन अगले कुछ सप्ताहों में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।
इस पूरे मामले पर नजर रखने वाले एक सूत्र ने कहा, 'अगर प्रशंसकों को अनुमति नहीं दी जा रही है, तो कई स्थानों पर आईपीएल की मेजबानी क्यों? आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में प्रशंसकों का घरेलू लाभ मिलता है। अगर प्रशंसकों के आने की अनुमति नहीं है, तो यात्रा का जोखिम उठाते हुए कई स्थानों पर इसका आयोजन क्यों होना चाहिए? हाल में ही पाकिस्तान सुपर लीग को कोविड-19 के मामले आने के बाद स्थगित कर दिया गया। अगर आईपीएल में कोविड-19 के मामले आते हैं तो टी-20 विश्व कप के आयोजन पर सवाल उठ सकते हैं।