फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Has David Warner played his last match for Sunrisers Hyderabad as he was not picked in the playing XI against Rajasthan

IPL 2021: पहले कप्तानी छिनी, अब प्लेइंग इलेवन में नहीं मिला मौका, क्या डेविड वार्नर और सनराइजर्स की राहें हो गईं जुदा ?

Tue, 28 Sep 2021 11:18 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 28 Sep 2021 11:18 AM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज और टीम के कप्तान रहे डेविड वार्नर अब शायद ही अपनी टीम के लिए आईपीएल में खेलें। राजस्थान के खिलाफ जिस तरह से उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया उससे लगता है कि अब वह हैदराबाद के लिए नहीं खेलेंगे। 

विज्ञापन
IPL 2021 Has David Warner played his last match for Sunrisers Hyderabad as he was not picked in the playing XI against Rajasthan
डेविड वार्नर - फोटो : PTI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 40वां मैच सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल के बीच खेला गया। इस मुकाबले में हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में डेविड वार्नर को मौका नहीं मिला। राजस्थान के विरुद्ध उनके न खेलने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि बाएं हाथ के बल्लेबाज वार्नर अब अपनी फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वार्नर और फ्रेंचाइजी दोनों की आपसी सहमति है। दोनों के बीच का अब लंबा साथ छूट चुका है। इसकी शुरुआत तब हुई थी जब आईपीएल 2021 में वार्नर के हीरे से जीरो बनने की कहानी शुरु हूई। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र में उन्होंने कप्तान के तौर पर शुरुआत की। लेकिन बाद में उनसे कप्तानी छीन ली गई। इसके बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी दूसरी बार मौका नहीं दिया गया। 

विज्ञापन

मैच के दौरान होटल के कमरे में रहे

जिस समय सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जा रहा था को वार्नर टीम के साथियों के साथ डगआउट में बैठे नहीं दिखाए दिए। बजाय इसके उन्होंने होटल रूम में रहना पसंद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोच बेलिस ने किया इशारा

सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के बाद बोलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के कोच ट्रेवर बेलिस ने पुष्टि की कि प्रबंधन टीम में नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहता है यह देखते हुए कि टीम इस सीजन में प्लेऑफ़ में कैसे जगह नहीं बना सकती है। राजस्थान के खिलाफ मिली जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, हम फाइनल में जगह नहीं बना सकते, इसलिए हमने फैसला किया है कि हम चाहते हैं कि युवा खिलाड़ी न केवल मैचों का अनुभव करें, बल्कि मैदान पर समय का अनुभव करें, और इस मैच के लिए हमने निर्णय लिया। 

विज्ञापन

वार्नर के लेकर बोले बेलिस

ट्रेवर बेलिस ने वार्नर के बारे में कहा, हमें एक या दो दिन में बैठना होगा और 18 खिलाड़ियों की एक टीम चुननी होगी बस यही तरीका है। डेविड वार्नर स्पष्ट रूप से होटल में दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मैच को देखर रहे थे, वह लड़कों का समर्थन कर रहे थे। यह सभी के समान है। हम सब इसमें एक साथ हैं। उन्होंने कहा कि वार्नर को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई है, यह मेगा ऑक्शन के पहले का आखिरी साल है, जो निर्णय लिया जाएगा उसके बारे में बताया जाएगा। वार्नर का पिछले कई सालों से हैदराबाद के लिए बड़ा योगदान रहा है। उनका बहुत सम्मान है उन्होंने अपनी टीम के लिए ढेरों रन बनाए हैं। हमें लगता है उनके पास आईपीएल में बनाने के लिए और रन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed