फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Franchises pool in to book two charter planes for players coming from CPL and Sri Lanka

IPL 2021: सीपीएल और श्रीलंका से खिलाड़ियों को वापस लाएंगी आठों फ्रैंचाइजी, चार्टर प्लेन का होगा इस्तेमाल

Tue, 14 Sep 2021 08:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 14 Sep 2021 08:39 PM IST
सार

आईपीएल की आठों फ्रैंचाइजी मिलकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग और दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका सीरीज से अपने खिलाड़ियों को दुबई पहुंचाएंगी। इसके लिए दो चार्टर प्लेन का इस्तेमाल होगा।
 

विज्ञापन
IPL 2021: Franchises pool in to book two charter planes for players coming from CPL and Sri Lanka
आईपीएल 2021 - फोटो : twitter@Ipl

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण के शुरू होने में अब सिर्फ पांच दिन बाकी हैं। यूएई में होने वाली इस चर्चित टी-20 लीग के लिए आठों फ्रैंचाइजी और उनके अधिकतर खिलाड़ी यहां पहुंच चुके हैं। हाल ही में लंदन में मौजूद भारतीय खिलाड़ियों को चार्टर्ड प्लेन से दुबई लाया गया और अब फ्रैंचाइजियों की नजर कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) और श्रीलंका-दक्षिण अफ्रीका सीरीज में शामिल खिलाड़ियों को यहां लाने की है। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई ने मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र के हवाले से कहा, 'दो चार्टर प्लेन से खिलाड़ियों को लाया जाएगा। आठों टीमों ने मिलकर फैसला किया है कि वह सीपीएल और श्रीलंका से अपने-अपने खिलाड़ियों को चार्टर प्लेन की मदद से दुबई लाएंगे। इसमें एक चार्टर प्लेन सीपीएल तो दूसरा श्रीलंका जाएगा। 
विज्ञापन

 


19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स और गत विजेता मुंबई इंडियंस आमने-सामने होगी। दोनों टीमों से जुड़े कई अहम खिलाड़ी इन टूर्नामेंटों में खेल रहे हैं। इसमें सीएसके के फाफ डुप्लेसिस, ड्वेन ब्रावो, इमरान ताहिर सीपीएल में खेल रहे हैं जबकि लुंगी एनगीडी (दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका सीरीज) का हिस्सा हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के कीरोन पोलार्ड (सीपीएल) और क्विंटन डिकॉक (दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका सीरीज) से आएंगे। 

इन दोनों जगहों से आने वाले खिलाड़ियों को दो दिन के लिए एकांतवास में रहना होगा। इसके बाद ही वे अपनी-अपनी टीमों के बबल से जुड़ पाएंगे। ये सभी खिलाड़ी पहले से बबल में खेल रहे हैं, ऐसे में उन्हें बबल से बबल में ट्रांसफर किया जाएगा और इसी कारण से उन्हें छह दिन के लिए क्वारंटीन नहीं रहना होगा।   हालांकि टीम बबल से जुड़ने के लिए इन खिलाड़ियों को कोविड-19 जांच करवानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed