फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Former Indian Cricketer Ajay Ratra will be Assistant Coach of Delhi Capitals for the upcoming season of the Indian Premier League

आईपीएल 2021: कभी टीम इंडिया के थे विकेटकीपर, अब इस फ्रैंचाइजी में बने सहायक कोच

Sun, 28 Mar 2021 02:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 28 Mar 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021 Former Indian Cricketer Ajay Ratra will be Assistant Coach of Delhi Capitals for the upcoming season of the Indian Premier League
Ajay Ratra - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल 2021 शुरू होने में एक हफ्ते से कुछ ज्यादा वक्त बाकी है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी आईपीएल खिताब जीतने के लिए नई-नई रणनीति बना रही हैं। इस कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स ने  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य और विकेटकीपर बल्लेबाज अजय रात्रा को नई जिम्मेदारी दी है। 28 मार्च (रविवार) को दिल्ली कैपिटल्स ने अजय रात्रा को आगामी आईपीएल में टीम का सहायक कोच बनाया है। 

विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स का सहायक कोच बनने के बाद अजय रात्रा ने बयान में कहा, मैं दिल्ली कैपिटल्स का सहायक कोच बनकर सम्मान महसूस कर रहा हूं, ये बहुत ही उत्साहित  और प्रतिभावान टीम है जिसके साथ मुझे काम करना है। उन्होंने आगे कहा, मैं टीम से मिलने और उसकी सफलता में योगदान करने का और अधिक इंतजार नहीं कर सकता। मैं दिल्ली कैपिटल्स के टीम प्रबंधन का शुक्रगुजार हूं जिसने मुझे ये जिम्मेदारी सौंपी है। 
विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा, हम दिल्ली कैपिटल्स फैमिली में अजय रात्रा का स्वागत करते हैं, एक खिलाड़ी के तौर पर उनका अनुभव अमूल्य है, हम फ्रेंचाइजी को अधिक ताकतवर बना रहे हैं, हम उन्हें टीम के साथ जोड़ने के लिए उत्साहित हैं, हम आगामी आईपीएल के लिए अजय रात्रा को शुभकामनाएं देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


39 वर्षीय अजय रात्रा हाल ही में सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट और विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान असम टीम के कोच थे। वह पंजाब की टीम के भी कोच रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ फील्डिंग और विकेटकीपर कोच के तौर पर काम किया है। रात्रा आईपीएल में किसी टीम के पहली बार सहायक कोच बने हैं। 


अजय रात्रा ने साल 2002 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। टेस्ट मैच में विकेटकीपर के तौर पर सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम है। अजय रात्रा मौजूदा समय में ओएनजीसी में मैनेजर पद पर कार्यरत हैं। अजय रात्रा ने 6 टेस्ट और 12 वनडे मैचों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम में रिकी पॉन्टिंग, मोहम्मद कैफ, प्रवीण आमरे और जेम्स होप के साथ मिलकर काम करेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed