फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 former cricketer gautam gambhir irfan patha and ajit agarkar on Ashwin-Morgan fight said People jumping in to gain social media followers

IPL 2021: अश्विन-मॉर्गन की बहस पर बोले गंभीर-अगरकर और इरफान, कहा- लोग फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए उठा रहे मुद्दा

Fri, 01 Oct 2021 11:23 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 01 Oct 2021 11:23 AM IST
सार

केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान अश्विन और मॉर्गन के बीच हुई बहस पर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, इरफान पठान और अजित अगरकर ने बयान दिया हैै। उनका कहना है कि लोग सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इस मुद्दे को तूल दे रहे हैं। 

विज्ञापन
IPL 2021 former cricketer gautam gambhir irfan patha and ajit agarkar on Ashwin-Morgan fight said People jumping in to gain social media followers
केकेआर के खिलाड़ियों से बात करते आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 में 28 सितंबर को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शारजाह में मुकाबला खेला गया। यह वही मैच था जिसमें केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन और आर अश्विन के बीच तीखी बहस हुई थी। इस मामले पर लोग अब भी चर्चा कर रहे हैं। वहीं इस मुद्दे पर पूर्व भारतीय क्रिकेट गौतम गंभीर, अजित अगरकर और इरफान पठान ने अपने विचार साझा किए हैं। उनका कहना लोग सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इस मुद्दे को उठा रहे हैं।

विज्ञापन

यह था मामला

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान केकेआर के क्षेत्ररक्षक द्वारा स्टंप पर गेंद फेंकने के बाद अश्विन रन लेने दौड़े। यह गेंद ऋषभ पंत के शरीर पर लगी थी, हालांकि अश्विन के पता नहीं था कि कि गेंद उनके कप्तान के शरीर पर लगी है। इस ओवर थ्रो के चलते कोलकाता के खेमे से टीम साउदी और इयोन मॉर्गन व दिल्ली के अश्विन के बीच कहासुनी भी हुई। इस दौरान अश्विन भी इस बातचीत में शामिल हुए जिसके बाद मॉर्गन ने उनके लिए डिसग्रेस शब्द का इस्तेमाल किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर ने लिया अश्विन का पक्ष

मैच के बाद स्टार स्पोर्ट पर चर्चा करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, अश्विन ने जो कुछ किया वह नियमों के तहत था, मैं उनका सौ फीसदी समर्थन करता हूं, उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। लेकिन इसके बावजूद बहुत सारे लोग इस मामले में कूद रहे हैं, जबकि उनको इससे कुछ मिलने वाला नहीं है, संभवत: लोग सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इस मामले को तूल दे रहे हैं, लेकिन इसका कोई मतलब नहीं है, अश्विन वास्तव में अपनी जगह ठीक थे। 

विज्ञापन

इरफान पठान ने सुनाई खरी-खरी

वहीं पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने बेन स्टोक्स से जुड़े 2019 विश्व कप के मुद्दे को उठाया जब गेंद इंग्लैंड के ऑलराउंडर से टकराकर बाउंड्री रस्सियों तक चली गई थी। उन्होंने कहा भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह से अश्विन का समर्थन करेंगे। उन्होंने आगे कहा, लोग खेल की भावना शब्द का प्रयोग अपनी सुविधा के लिए करते हैं, आपको 2019 विश्व कप याद है? चलो इसमें मत जाओ, यदि आपको नियम से कोई समस्या है, तो नियम बदलिए। 

अगरकर की दो-टूक

पूर्व भारतीय गेंदबाज अजित अगरकर ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में खेल की भावना विषय पर बहुत कुछ किया गया है, और कहा कि यह विषय से आगे बढ़ने का समय है। उनके मुताबिक, इतना कुछ बना दिया गया है जिसके चलते खेल की भावना का शब्द आसानी से इस्तेमाल किया जाता है, आपके पास ऐसी स्थितियां नहीं हो सकती हैं जहां एक चीज की अनुमति नहीं है और दूसरी चीज की अनुमति है, यह उस तरह से काम नहीं कर सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed