फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Dew played big role in the end, says Rishabh Pant after loss against Rajasthan Royals

दिल्ली कैपिटल्स कहां हारी मैच: ऋषभ पंत ने बताई असल वजह, गेंदबाजों के लिए भी कही ये बात

Fri, 16 Apr 2021 12:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 16 Apr 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021 Dew played big role in the end, says Rishabh Pant after loss against Rajasthan Royals
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में गुरुवार को यहां तीन विकेट की हार के बाद कहा कि उनके गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वे अंत में बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे। जयदेव उनादकट (15 रन पर तीन विकेट) और मुस्ताफिजुर रहमान (29 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने कप्तान ऋषभ पंत (51) के अर्धशतक के बावजूद दिल्ली की टीम आठ विकेट पर 147 रन ही बना सकी।

विज्ञापन


रॉयल्स की सटीक गेंदबाजी का अंदाजा इस बात से लग सकता है कि दिल्ली की पारी में एक भी छक्का नहीं लगा। इसके जवाब में रॉयल्स की टीम ने डेविड मिलर (62) और मॉरिस (18 गेंद में नाबाद 36 रन, चार छक्के) की तेजतर्रार पारियों से 19.4 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


दिल्ली की ओर से आवेश खान (32 रन पर तीन विकेट), क्रिस वोक्स (22 रन पर दो विकेट) और कागिसो रबाडा (30 रन पर दो विकेट) ने तूफानी गेंदबाजी की, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। पंत ने मैच के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने काफी अच्छी शुरुआत की, लेकिन अंत में हमने उन्हें (रॉयल्स के बल्लेबाजों को) हावी होने का मौका दिया। हम बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ओस पर ऋषभ पंत ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि हमने 15 से 20 रन कम बनाए, लेकिन इस मैच के कुछ सकारात्मक पक्ष रहे, गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की। उम्मीद करते हैं कि भविष्य में हम जीत दर्ज करने में सफल रहेंगे। मुझे लगता है कि दूसरी पारी में पहली पारी की तुलना में अधिक ओस थी, जिसके कारण हमें कुछ अलग करना पड़ा क्योंकि धीमी गेंद रुककर नहीं आ रही थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed