फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Delhi capitals coach Ricky Ponting feels loss to RCB chance for players to reflect

IPL 2021: आरसीबी से आखिरी गेंद पर मिली हार से खुश हैं दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग, प्लेऑफ से पहले टीम को दिया खास गुरुमंत्र

Sat, 09 Oct 2021 09:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 09 Oct 2021 09:18 PM IST
सार

दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मिली हार को गंभीरता से लिया है और टीम को चेताया भी है। पोंटिंग ने कहा कि आखिरी लीग मुकाबले में मिली हार प्लेऑफ से पहले टीम के लिए मंथन का समय है।  

विज्ञापन
IPL 2021 Delhi capitals coach Ricky Ponting feels loss to RCB chance for players to reflect
रिकी पोंटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2021 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। ऋषभ पंत की अगुवाई में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 10 मुकाबले जीतकर 20 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रही। पहले खिताब की तलाश में दिल्ली के लिए लीग स्टेज काफी शानदार गुजरा हालांकि उसे आखिरी मुकाबले में आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मिली हार को गंभीरता से लिया है और टीम को चेताया भी है। पोंटिंग ने कहा कि आखिरी लीग मुकाबले में मिली हार प्लेऑफ से पहले टीम के लिए मंथन का समय है।  
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, 'इस तरह से खेल का समापन करना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इससे खुश नहीं हूं। हालांकि मुझे वास्तव में लगता है कि यह अच्छा है क्योंकि इससे लड़कों को खुद को परखने और गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोंटिंग ने कहा, 'यह कोई बड़ी हार नहीं थी इसलिए आपको इसे भूलकर अगले मैच पर ध्यान लगाना होगा।' उन्होंने कहा, 'यह पिछले कुछ मैचों की तुलना में एक अच्छा मैच था, हालांकि हम हार गए लेकिन यहां से हमें आगे बढ़ने की जरुरत है।'


पोंटिंग ने हार को भी टीम के लिए अच्छा बताया और उससे सकारात्मक बातें ढूंढने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'हमने अच्छा क्रिकेट खेला। पृथ्वी लय में दिखे, धवन ने भी शानदार पारी खेली। जैसा मैंने पहले कहा था, हमारे लिए अब अगला हफ्ता चुनौतीपूर्ण है और हमें अब अपना बेस्ट क्रिकेट खेलना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed