फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021, DC vs KKR| Ravichandran Ashwin, Eoin Morgan and Tim Southee indulge in a heated verbal war

DC vs KKR: बीच मैदान मॉर्गन और साउदी से भिड़े अश्विन, पांच मिनट तक रुका रहा मैच, कार्तिक ने किया बीच बचाव, देखें VIDEO

Tue, 28 Sep 2021 06:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Sep 2021 06:40 PM IST
सार

दिल्ली के रविचंद्रन अश्विन मैदान पर ही कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन और टिम साउदी से भिड़ गए। इसके बाद केकेआर के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने आकर बीच बचाव किया।

विज्ञापन
IPL 2021, DC vs KKR| Ravichandran Ashwin, Eoin Morgan and Tim Southee indulge in a heated verbal war
मैदान पर भिड़े कोलकाता और दिल्ली के खिलाड़ी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के 41वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आमने-सामने थी। मुकाबले के दौरान मैदान पर हाईवोल्टेड ड्रामा देखने को मिला। दिल्ली के रविचंद्रन अश्विन मैदान पर ही कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन और टिम साउदी से भिड़ गए। इसके बाद केकेआर के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने आकर बीच बचाव किया। तब जाकर मामला कुछ शांत हुआ।
विज्ञापन

  दिल्ली की पारी के 20वें ओवर की घटना
दरअसल दिल्ली की पारी के 20वें ओवर में टिम साउदी गेंदबाजी कर रहे थे। पहली गेंद पर अश्विन ने बड़ा शॉट लगाना चाहा। हालांकि, बाउंड्री पर मौजूद नीतीश राणा ने उनका कैच पकड़ा और अश्विन नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद साउदी ने अश्विन को चिढ़ाते हुए मैदान से बाहर जाने का रास्ता दिखाया। इस पर अश्विन चिढ़ गए और उन्होंने पलटकर जवाब भी दिया। 
विज्ञापन


कार्तिक ने मामले को संभाला
फिर इस मामले में कोलकाता के कप्तान मॉर्गन भी कूद पड़े। अश्विन ने उन्हें भी जवाब दिया। वे और पंत मॉर्गन की तरफ बढ़ ही रहे थे कि दिनेश कार्तिक ने बीच-बचाव किया और अश्विन को पवेलियन की तरफ भेजा। इस दौरान दिल्ली के कप्तान पंत और कार्तिक के बीच भी मामले को शांत करने के लिए कुछ बात हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किस बात पर हुआ हंगामा?
ऐसा बताया जा रहा है कि मामला 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई घटना से जु़ड़ा हुआ है। दरअसल ओवर की आखिरी गेंद पर पंत और अश्विन रन लेने के लिए दौड़े थे। इस दौरान कोलकाता के फील्डर का थ्रो पंत के हाथ पर लगा और गेंद दूर चली गई। इस बीच दिल्ली के बल्लेबाजों ने दो रन ले लिए थे। केकेआर की टीम इससे नाराज दिखी थी। उनके हिसाब से दूसरा रन लेना फेयर प्ले नहीं था। इसी बात को लेकर केकेआर और दिल्ली के खिलाड़ियों के बीच हंगामा हुआ।

मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर की मानें तो जब अश्विन कैच आउट हुए उस वक्त वे रनिंग कर रहे थे और साउदी उनके बीच में आ गए। इस वजह से दूसरे छोर पर मौजूद पंत कैच होने से पहले हाफ क्रीज पार नहीं कर पाए। गावस्कर का मानना था कि इसी को लेकर अश्विन नाखुश थे।
 
इस मैच में कोलकाता के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और दिल्ली को 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन पर रोक दिया। दिल्ली के बल्लेबाज मुकाबले में एक भी छक्का नहीं लगा पाए। उनकी तरफ से पंत और स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 39-39 रन बनाए। कोलकाता की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन ने दो-दो विकेट झटके।


इसके बाद गेंदबाजी में अश्विन ने मॉर्गन का विकेट भी निकाला। 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर अश्विन ने कोलकाता के कप्तान को शून्य पर ललित यादव के हाथों कैच कराया। विकेट लेने के बाद अश्विन ने मॉर्गन की तरफ घूरकर देखा और शानदार जश्न मनाया। इस तरह अश्विन ने केकेआर के कप्तान से बदला लिया। अश्विन ने मैच में शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया। हालांकि, वे टीम को हारने से नहीं बचा सके। कोलकाता ने यह मैच तीन विकेट से जीता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed