फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Damien Wright appointed Punjab Kings new bowling coach

IPL 2021: यह ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बना पंजाब किंग्स का गेंदबाजी कोच, कुंबले ने किया स्वागत

Sat, 13 Mar 2021 10:59 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 13 Mar 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
IPL 2021 Damien Wright appointed Punjab Kings new bowling coach
डेमिन राइट - फोटो : ट्विटर

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में अब एक माह से भी कम का समय बचा है। 9 अप्रैल से शुरू होने वाले 14वें संस्करण के लिए पजाब किंग्स अपनी तैयारियों का परख रही है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर डेमिन राइट को टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश में कोचिंग का शानदार अनुभव है। पंजाब किंग्स ने ट्वीट कर राइट का टीम में स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


45 वर्षीय इस राइट साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज चार्ल्स लैंगवेल्ट की जगह लेंगे। इस तरह पंजाब किंग्स का कोचिंग स्टाफ काफी मजबूत हो गया है। टीम मैनजेमेंट में अनिल कुंबले डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस की भूमिका निभाते हैं। एंडी फ्लावर, जौंटी रोड्स, वसीम जाफर के साथ अब डेमिन राइट भी खिलाड़ियों को निखारने का काम करेंगे। डेमिन ने भी ट्वीट कर यह खुशखबरी दोस्तों संग साझा की, जहां अनिल कुंबले उनका हौसला बढ़ाते नजर आए। 

 


123 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेल चुके डेमिन राइट ने 1997-98 में वॉर्केस्टरशायर की ओर से करियर का आगाज किया था। 2011 तक सक्रिय क्रिकेट खेली फिर संन्यास के बाद कोचिंग में हाथ आजमाने लगे। बिग बैश लीग में होबार्ट हैरीकेन और मेलबर्न स्टार को भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी है।

बताते चले कि मौजूद सत्र के लिए नीलामी में पंजाब किंग्स ने नौ नए खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के झाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, डेविड मलान इनमें अहम अंतरराष्ट्रीय नाम है। यह टीम 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed