फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: CSK vs KKR PREVIEW Playing-11 prediction head to head Stats and records Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders | Indian Premier League 2021

CSK vs KKR: रिकॉर्ड 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंचने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, कोलकाता के पास टॉप-3 में पहुंचने का मौका

Sun, 26 Sep 2021 09:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 26 Sep 2021 09:32 AM IST
सार

चेन्नई की टीम फिलहाल नौ मैचों में सात जीत और 14 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, कोलकाता के नौ मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक हैं।

विज्ञापन
IPL 2021: CSK vs KKR PREVIEW Playing-11 prediction head to head Stats and records Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders | Indian Premier League 2021
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी और कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान मोर्गन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के 38वें मैच में आज तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स आमने-सामने होगी। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। यह मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।  
विज्ञापन


चेन्नई की टीम फिलहाल नौ मैचों में सात जीत और 14 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, कोलकाता के नौ मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक हैं। अगर चेन्नई की टीम कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब होती है, तो वह रिकॉर्ड 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। अगर कोलकाता जीतता है तो, उसकी अंक तालिका में टॉप तीन में एंट्री हो जाएगी।
विज्ञापन

आंकड़ों में चेन्नई सुपरकिंग्स मजबूत

आंकड़ों की बात करें, तो दोनों के बीच अब तक कुल 26 मुकाबले हुए हैं। इसमें चेन्नई ने 16 और कोलकाता ने नौ मैच जीते हैं। एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला। यूएई में दोनों टीमें दो बार भिड़ चुकी हैं। इसमें से एक केकेआर और एक सीएसके ने जीता है। 

दोनों टीमें अपने पिछले दो-दो मैच जीत चुकी हैं। कोलकाता ने पहला फेज खराब जाने के बाद दूसरे फेज की शानदार शुरुआत की। उन्होंने पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और फिर मुंबई इंडियस को हराया। इन दो जीत के साथ टीम टॉप चार में पहुंच गई। वहीं, सीएसके ने भी दूसरे फेज में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया है। 

ऋतुराज गायकवाड़ शानदार फॉर्म में

चेन्नई टीम की बात करें, तो युवा ऋतुराज गायकवाड़ शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 58 गेंद में नाबाद 88 रन की मैच विजयी पारी खेली थी। इसके बाद बैंगलोर के खिलाफ 38 रन बनाए थे। यह उनकी टीम से सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर था। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चाहेंगे कि ऋतुराज इसी लय को बरकरार रखें।

मुंबई के खिलाफ नाकाम रहने के बाद बैंगलोर के खिलाफ चेन्नई के मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। डुप्लेसिस (31), मोईन अली (23), अंबाती रायुडू (32) और सुरेश रैना (नाबाद 17) सभी अच्छी शुरुआत करने में सफल रहे। कोलकाता के मजबूत बॉलिंग लाइन अप के सामने भी कप्तान धोनी बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।

 
विज्ञापन

ब्रावो और दीपक ने शानदार गेंदबाजी की

सीएसके के गेंदबाज भी अच्छी लय में दिख रहे हैं। ड्वेन ब्रावो ने लगातार दो मैचों में तीन-तीन विकेट झटके। वहीं, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर ने अब तक उनका अच्छा साथ दिया है। रवींद्र जडेजा और मोईन अली स्पिन डिपार्टमेंट संभालते दिखेंगे।

वहीं, दूसरी तरफ कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले फेज में जूझने के बाद दूसरे फेज की शानदार शुरुआत की। उन्होंने पहले बैंगलोर को नौ विकेट और फिर मुंबई को सात विकेट से शिकस्त दी। कोलकाता के लिए युवा वेंकटेश अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की है और अकेले दम पर मैच पलट दिया है। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 27 गेंद में नाबाद 41, जबकि मुंबई के खिलाफ 30 गेंद में 53 रन की पारी खेली।

वेंकटेश अय्यर ने कोलकाता की किस्मत पलटी

शुभमन गिल भी अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 34 गेंद में 48 रन और मुंबई के खिलाफ 13 रन की पारी खेली थी। राहुल त्रिपाठी ने पिछले मैच में 42 गेंद में नाबाद 74 रन बनाए। कोलकाता के लिए चिंता का विषय कप्तान इयोन मोर्गन का फॉर्म है। उन्होंने इस सीजन में अब तक नौ मैचों में 99 रन बनाए हैं।

गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती, स्टार आलराउंडर आंद्रे रसेल, लॉकी फर्ग्यूसन, सुनील नरेन और प्रसिद्ध कृष्णा ने अच्छी गेंदबाजी की और सामने वाली टीम को परेशान किया है। बैंगलोर को केकेआर के गेंदबाजों ने 92 रन पर समेट दिया था, जबकि मुंबई की टीम 155 रन ही बना सकी थी। नाइटराइडर्स 2014 के प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे, जब उन्होंने लगातार नौ मैच जीते थे। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

चेन्नई सुपरकिंग्स: फाफ डूप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड।

कोलकाता नाइटराइडर्स: वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed