फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 CSK vs DC chennai super kings captain MS Dhoni on his Innings said It Was A Crucial One

CSK vs DC: सीएसके के कप्तान धोनी बोले- यह महत्वपूर्ण पारी थी, माही ने दिल्ली के खिलाफ की थी आतिशी बैटिंग

Mon, 11 Oct 2021 12:23 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 11 Oct 2021 12:23 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ के खेले गए क्वालीफायर मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतिम ओवर में आतिशी बल्लेबाजी की। उनके इस तेज-तर्राज पारी के चलते सीएसके की टीम आईपीएल 2021 के फाइनल में पहुंचने में सफल रही। 

विज्ञापन
IPL 2021 CSK vs DC chennai super kings captain MS Dhoni on his Innings said It Was A Crucial One
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का पहला क्वालीफायर मुकाबला रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दुबई में हुए इस मुकाबले में सीएसके ने दो गेंदें शेष रहते दिल्ली पर जीत दर्ज की। अंतिम ओवर में धोनी ने जिस तरह से करिश्माई बल्लेबाजी की वह काबिलेतारीफ थी। सीएसके को मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 13 रनों की दरकार थी। चेन्नई की पारी का अंतिम ओवर फेंकने आए टॉम करन ने पहली गेंद पर मोईन अली को आउट कर दिया। इसके बाद कप्तान एमएस धोनी ने खुद जिम्मेदारी संभाली और दो गेंद बाकी रहते चेन्नई को जीत दिलाने में सफल रहे। मैच के बाद धोनी ने अपनी इस 18 रनों की विस्फोटक पारी के बारे में बात की। 
विज्ञापन

यह महत्वपूर्ण पारी थी  

मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान बात करते हुए एमएस धोनी से अपनी पारी के बारे में बताने के कहा गया। इस सवाल के जवाब में पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, उन्होंने इस टूर्नामेंट में बहुत कुछ नहीं किया है, यह एक महत्वपूर्ण पारी थी, मैं इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर सका। उन्होंने महज 6 गेंदो पर 18 रन बनाए थे। इस दौरान धोनी ने सीएसके सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की तारीफ की। उनके मुताबिक, ऋतुराज ने इस टूर्नामेंट अच्छा प्रदर्शऩ किया है। उन्होंने आगे कहा, जब मेरी और ऋतुराज की बात होती है तो यह बहुत साधारण होती है, जानना चाहते हैं कि वह क्या सोच रहा था, यह देखना अच्छा लगता है कि उन्होंने बहुत सुधार किया है, वह 20 ओवर बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं।. 

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी ने इनको दिया जीत का श्रेय

दिल्ली के खिलाफ मिली क्वालीफायर मुकाबले में जीत का श्रेय धोनी ने सपोर्ट स्टाफ और टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को दिया। बीते साल आईपीएल 2020 में सीएसके की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। यह आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ था जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। धोनी ने आगे कहा, यह मेरे लिेए बहुत मुश्किल था जब टीम बीते साल क्वालीफाई नहीं कर पाई, बहुत इमोशंस थे, इस जीत का श्रेय सपोर्ट स्टाफ और टीम के प्रत्येक सदस्य को जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed