फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: CSK defeated SRH by 7 wickets, du Plesis and Gaikwad shines

IPL 2021: गायकवाड़ और डु प्लेसिस की आतिशी शतकीय साझेदारी वार्नर, पांडे पर पड़ी भारी

Thu, 29 Apr 2021 12:28 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 29 Apr 2021 12:28 AM IST
सार

फॉफ डु प्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ की 129 (78 गेंद) रन की आतिशी शतकीय साझेदारी डेविड वार्नर और मनीष पांडे की धीमी 106 (83 गेंद) रन की साझेदारी पर भारी पड़ी।

विज्ञापन
IPL 2021: CSK defeated SRH by 7 wickets, du Plesis and Gaikwad shines
चेन्नई वि. हैदराबाद - फोटो : Self

विस्तार

यह डु प्लेसिस और गायकवाड़ के अर्धशतक रहे जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद पर सात विकेट से जीत दिलाकर न सिर्फ अपनी टीम को अंक तालिका में सर्वोच्च स्थान दिलाया बल्कि छठे मुकाबले में पांचवीं जीत दिलाई। 

विज्ञापन


डु प्लेसिस ने हासिल की पर्पल कैप
सीएसके की अब तक की सफलता में डु प्लेसिस और गायकवाड़ का चलना मुख्य हथियार रहा है। आज भी चेन्नई की जीत की नायक यही जोड़ी रही। हैदराबाद जहां पारी की शुरुआत में संघर्ष करती दिखी वहीं इन दोनों ने चेन्नई की मंजिल बेहद आसान कर दी। दोनों पहले 35 गेंद में 50 रन जोड़ने के बाद 66 गेंद में सौ रन जोड़े। डु प्लेसिस ने अर्धशतक जड़कर सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शिखर धवन को पीछे छोड़ पर्पल कैप हासिल कर ली। उन्होंने 32 गेंद में तो गायकवाड़ ने 36 गेंद में पचासा पूरा किया। गायकवाड़ ने 44 गेंद में 75 तो डु प्लेसिस ने 38 गेंद में 56 रन बनाए। हालांकि राशिद खान ने अपने अंतिम ओवर में मोइन अली और डु प्लेसिस को चलता किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। रैना, जडेजा ने 18.3 वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


दस हजारी और अर्धशतकों का अर्धशतक जड़ने वाले बने वार्नर
इससे पहले कप्तान डेविड वार्नर और मनीष पांडे के बल्ले से अर्धशतकीय पारियों जरूर निकलीं, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद को सम्मानजनक स्कोर केन विलियम्सन और केदार जाधव की छोटी और आतिशी पारियों के चलते मिला। वार्नर ने 55 गेंद में 57 रन की पारी में टी-20 में 10 हजार रन और आईपीएल में 50वें अर्धशतक जडने जैसी उपलब्धियां जरूर छुईं, लेकिन यहां उन्होंने अपने आईपीएल करियर का सबसे धीमा अर्धशतक भी लगाया। जडेजा पर 50वीं गेंद में छक्का जड़ उन्होंने पचासा पूरा किया। इससे पहले उन्होंने आईपीएल में सबसे धीमे 49 गेंद में पचास बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्नर का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला हैदराबाद को शुरुआत में रास नहीं आया। पॉवर प्ले में छह ओवर में एक विकेट पर 39 रन ही बने। पिछले मैच से बाहर किए गए मनीष पांडे ने वार्नर के साथ खड़े हो गए। बावजूद इसके 10 ओवर में एक विकेट पर 69 रन बने जिसमें महज एक छक्का था। वार्नर ने तो एक समय 45 गेंद में 39 रन बनाए थे। मनीष पांडे ने 35 गेंद में अर्धशतक पूरा करने के बाद 46 गेंद में 61 रन की पारी खेली। केन विलियम्सन ने शार्दुल ठाकुर पर 19वें ओवर में तीन चौके और छक्का जड़ 20 रन जुटाए। वहीं केदार जाधव ने सैम करन की अंतिम दो गेंदों पर चौका, छक्का जड़ हैदराबाद को तीन विकेट पर 171 रन पर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed