आईपीएल 2021: चाहर का कमाल, किंग्स पर भारी सुपरकिंग्स, धोनी सेना की पहली जीत
200 : वां मैच था यह धोनी का सुपरकिंग्स के लिए जिसमें टीम ने उन्हें जीत का तोहफा दिया।
04 : विकेट लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के दीपक चाहर ने 13 रन देकर
विस्तार
दीपक चाहर (4/13) के शानदार शुरुआती स्पैल की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में पंजाब किंग्स को 26 गेंद शेष रहते छह विकेट से हरा दिया। चेन्नई की यह दो मैचों में पहली जीत है। जबकि पंजाब को पहली हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर महज 106 रन ही बना पाई थी। चेन्नई ने मोइन अली (46) और फाफ डू प्लेसिस (36*) की मदद से 15.4 ओवरों में चार विकेट पर 107 रन बना लिए।
फाफ-मोइन की साझेदारी :
चेन्नई के ओपनर ऋतुराज (05) हालांकि जल्द आउट हो गए थे लेकिन फाफ और मोइन ने दूसरे विकेट पर 66 रन जोड़कर जीत की राह पकड़ ली। मुरुगन अश्विन ने मोइन को अर्द्धशतक से चार रन पहले कैच करा दिया। 15वें ओवर में मोहम्मद शमी ने सुरेश रैना (08) और अंबाती रायडू को लगातार दो गेंदों पर आउट किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अगले ओवर की चौथी गेंद पर सैम करन ने चौका मारकर जीत दिला दी।
पावरप्ले में ही ढहा शीर्षक्रम:
जडेजा का शानदार क्षेत्ररक्षण:
फॉर्म में चल रहे पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल (05) शॉर्ट कवर पर खड़े रविंद्र जडेजा के शानदार थ्रो से रन आउट हुए जो एक रन चुराने का प्रयास कर रहे थे। जडेजा ने इसके बाद पांचवें ओवर में डाइव करते हुए बेहतरीन कैच लपका और क्रिस गेल की 10 रन की पारी खत्म कर दी जो चाहर का दूसरा विकेट था। निकोलस पूरन दूसरी बार शून्य पर आउट हुए, वह चाहर की शार्ट गेंद को लांग लेग पर शार्दुल ठाकुर को कैच दे बैठे। दीपक हुड्डा (10) सातवें ओवर में फाफ डु प्लेसिस को आसान कैच देकर आउट हुए और यह चाहर का चौथा विकेट था। अब टीम का स्कोर पांच विकेट पर 26 रन हो गया।
शाहरुख ही चल पाए :
पंजाब की ओर से शाहरुख खान ही एकमात्र बल्लेबाज रहे जो क्रीज पर टिक सके जिन्होंने 36 गेंद में 47 रन की पारी खेली जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। लेकिन वह अंतिम ओवर में सैम करेन की गेंद पर आउट हो गए। शाहरुख खान और रिचर्ड्सन (15 रन) ने छठे विकेट के लिए 31 रन जोड़े। मुरुगन अश्विन (06) ने फिर शाहरूख खान के साथ 30 रन जोड़कर पंजाब को इस स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।