फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Chennai Super Kings Captains MS Dhoni on ambati rayudu injury update said he was smiling in the change room so it looks like the injury is not a fracture

IPL 2021: रायुडू की चोट को लेकर एमएस धोनी ने दिया अपडेट, मुंबई के खिलाफ मैच में घायल हुए थे अंबाती

Mon, 20 Sep 2021 10:36 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 20 Sep 2021 10:36 AM IST
सार

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान सीएसके के बल्लेबाज अंबाती रायुडू चोटिल हो गए थे। एडम मिल्ने की गेंद उनकी कोहनी पर लगी थी जिसके बद वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। अब उनकी चोट को लेकर कप्तान एमएस धोनी ने बयान दिया है। 

विज्ञापन
IPL 2021 Chennai Super Kings Captains MS Dhoni on ambati rayudu injury update said he was smiling in the change room so it looks like the injury is not a fracture
अंबाती रायुडू का उपचार करते फीजियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे चरण का आगाज रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए मैच से हुआ। इस मुकाबले में एमएस धोनी की सीएसके की टीम ने मुंबई को 20 रनों से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। सीएसके को यह मैच जिताने के लिए सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने अहम भूमिका निभाई। जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 88 रनों की पारी खेली। इस मैच के दौरान चेन्नई के बल्लेबाज अंबाती रायुडू घायल हो गए। वह आगामी मुकाबले में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बयान दिया है। 

विज्ञापन

एडम मिल्ने की गेंद पर रायुडू हुए घायल

अंबाती रायुडू मोईन अली के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए। उस समय सीएसके का स्कोर 2 विकेट पर 2 रन था। इस दरम्यान जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे तो गेंद एडम मिल्ने के हाथ में थी। रायुडू लगातार तीन गेंद खेलने के बाद संघर्ष करते नजर आए। इस ओवर की आखिरी गेंद बाउंसर थी जो अंबाती के कोहनी पर जाकर लगी। इसके बाद वह दर्द से कराहने लगे और रिटायर्ड हर्ट हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी ने रायुडू की चोट को लेकर दिया बयान

मैच के दौरान रायुडू के कोहनी में चोट लगने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि वह शायद अगले मुकाबले में न खेलें। लेकिन उनकी चोट को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने खुद बयान दिया है। धोनी के मुताबिक, रायुडू चेंज रूम में मुस्करा रहे थे, इसका मतलब चोट हल्की और फ्रैक्चर नहीं हुआ है, यह स्थिति पर निर्भर करेगा, अंबाती के मुस्कराने का मतलब उनकी बांह नहीं नहीं टूटी है, अभी रायुड के पास चार दिन हैं ऐसे में उन्हें चोट से उबरने में मदद मिलनी चाहिए। 

विज्ञापन

सीएसके ने मुंबई को 20 रनों से हराया

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से मात दी। एक समय सात रन पर तीन विकेट गिरने बाद सीएसके की टीम संघर्ष कर रही थी। लेकिन बाद सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 88 रन बनाए। उनके अलावा रवींद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो ने भी उपयोगी पारियां खेली। इस तरह सीएसके ने अपनी पारी में 6 विकेट पर 156 रन बनाए। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 8 विकेट पर 136 रन ही बना सकी। सीएसके की तरफ ड्वेन ब्रावो ने तीन विकेट लिए। मैच में शानदार पारी खेलने वाले ऋतुराज को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed