भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्दी ही क्रिकेट के मैदान में नजर आएंगे। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी टी-20 लीग की तैयारियों के लिए बुधवार को चेन्नई पहुंच गए। धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र की तैयारी के लिए संभवत: नौ मार्च से शुरू हो रहे अभ्यास शिविर में भाग लेने यहां पहुंचे हैं।
VIDEO: एक्शन मोड में एमएस धोनी, IPL 2021 की तैयारी के लिए पहुंचे चेन्नई
सीएसके के कप्तान बुधवार की रात यहां पहुंचे और पांच दिन पृथकवास में रहेंगे। धोनी के अलावा भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू भी बुधवार को चेन्नई पहुंच गए जबकि टीम में शामिल तमिलनाडु के खिलाड़ी बाद में जुड़ेंगे।
सीएसके ने विमानतल पर धोनी की तस्वीर पोस्ट करके लिखा, 'थलाइवा। मास्क के भीतर की मुस्कान। सुपर नाइट। हैशटैग डैनकमिंग व्हिसल पोडू।'
Thalai-Vaa! 🙏🏽🦁
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 3, 2021
Smile with the Mass(k) on! Super Night! #DenComing #WhistlePodu #Yellove 💛 pic.twitter.com/zjjDowuOmL
यही नहीं सीएसके ने एक वीडियो भी ट्वीट किया। इसमें सीएसके के अधिकारी एयरपोर्ट और होटल में धोनी का स्वागत करते नजर आ रहे हैं।
The Singa Nadai to start off the day with! Thala Coming! #DenComing #WhistlePodu #Yellove 💛🦁 @msdhoni pic.twitter.com/nu6XOmJ8qo
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 4, 2021
सीएसके के सीईओ के एस विश्वनाथन ने कहा कि शिविर नौ मार्च से शुरू होगा, उन्होंने कहा कि जो भी खिलाड़ी उपलब्ध होंगे, वे इसमें भाग लेंगे। उन्होंने कहा, 'खिलाड़ी पांच दिन पृथकवास पर रहेंगे जिसके बाद अभ्यास शुरू करेंगे, इसके अलावा तीन निगेटिव टेस्ट आने जरूरी हैं।'