फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Before leaving the captaincy, Virat Kohli made many big records; Dhoni, Warner and Rohit are also behind him in IPL records

IPL 2021: कप्तानी छोड़ने से पहले विराट ने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए, धोनी, वार्नर और रोहित भी हैं पीछे

Tue, 12 Oct 2021 04:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 12 Oct 2021 04:58 PM IST
सार

कोहली भले ही कप्तान के तौर पर कुछ खास सफल नहीं रहे हों, लेकिन कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स बनाए और तोड़े।  

विज्ञापन
IPL 2021: Before leaving the captaincy, Virat Kohli made many big records; Dhoni, Warner and Rohit are also behind him in IPL records
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को हार का सामना करना पड़ा। यह बतौर कप्तान आरसीबी के विराट कोहली का आखिरी मैच था। इसके बाद अगले सीजन से सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे। बतौर कप्तान उनके आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया। हालांकि, कोहली भले ही कप्तान के तौर पर कुछ खास सफल नहीं रहे हों, लेकिन कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स बनाए और तोड़े।  
विज्ञापन

कोहली ने चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी की है। धोनी ने 2008 से लेकर अब तक 203 मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान वह दो फ्रेंचाइजी (चेन्नई और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स) के कप्तान रहे। इसमें से 120 में जीत और 82 मुकाबलों में धोनी की टीम को हार का सामना करना पड़ा। 

वहीं, कोहली ने 140 मैचों में आरसीबी की कप्तानी की है। इसमें से 64 में टीम को जीत मिली और 69 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। तीन मैच टाई रहे और चार मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। कोहली भले ही सबसे सफल कप्तान न हों, लेकिन उन्होंने गौतम गंभीर और रोहित शर्मा से ज्यादा मैच जीते हैं।
 
कप्तान
(टीम)
मैच जीते हारे टाई कोई नतीजा नहीं
एमएस धोनी
(आरपीएस, सीएसके)
203 120 82 0 1
विराट कोहली
(आरसीबी)
140 64 69 3 4
गौतम गंभीर
(डीसी, केकेआर)
129 71 57 1 0
रोहित शर्मा
(मुंबई इंडियंस)
129 75 50 4 0
एडम गिलक्रिस्ट
(डेक्कन चार्जर्स, पीबीकेएस)
74 35 39 0 0
विज्ञापन
विज्ञापन

बतौर कप्तान एक सीजन में सबसे ज्यादा रन
आईपीएल के एक सीजन में बतौर कप्तान कोहली के नाम पर सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं। कोहली की कप्तानी में आरसीबी सिर्फ एक बार फाइनल में पहुंची है। वह सीजन था 2016। तब कोहली ने अकेले टीम को फाइनल में पहुंचाया था। उन्होंने साल 2016 में चार शतक के साथ 973 रन बनाए थे। यह एक सीजन में एक खिलाड़ी के तौर पर बतौर कप्तान दोनों ही श्रेणी में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है। किसी के लिए भी यह रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं होने वाला है। 
  • 973 रन: विराट कोहली (2016)
  • 848 रन: डेविड वार्नर (2016)
  • 735 रन: केन विलियिमसन (2018)
  • 670 रन: केएल राहुल (2020)
  • 641 रन- डेविड वार्नर (2017)
विज्ञापन

कोहली का जीत में सबसे ज्यादा योगदान
कोहली ने लीग में कप्तान रहते हुए अपनी टीम की जीत में रनों के मामले भी सबसे योगदान दिया है। आरसीबी के जीते हुए मैचों में कोहली ने 2697 रन बनाए हैं। इस मामले में सीएसके के कप्तान धोनी दूसरे नंबर पर हैं। 
  • 2697 रन- विराट कोहली
  • 2679 रन- एमएस धोनी
  • 2374 रन- गौतम गंभीर
  • 2305 रन- रोहित शर्मा
  • 1787 रन- डेविड वार्नर

बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा रन
कोहली ने बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं। उन्होंने 140 मैचों में 41.99 की औसत और 133.05 के स्ट्राइक रेट से 4871 रन बनाए। इसमें 35 अर्धशतक और पांच शतक शामिल है। वहीं, धोनी इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम पर 4456 रन दर्ज है।  
  • 4871 रन- विराट कोहली 
  • 4456 रन- एमएस धोनी 
  • 3518 रन- गौतम गंभीर 
  • 3406 रन- रोहित शर्मा  
  • 2840 रन- डेविड वार्नर 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed