फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 BCCI announces Upstox as Official Partner for multi year

IPL का नया करार: रतन टाटा की इस कंपनी को बनाया आधिकारिक पार्टनर

Tue, 16 Mar 2021 12:36 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 16 Mar 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021 BCCI announces Upstox as Official Partner for multi year
अपस्टॉक्स और आईपीएल के बीच करार - फोटो : ट्विटर

इंडियन प्रीमियर लीग का बिगुल बज चुका है। 14वें सीजन की तैयारियां अपने अंतिम चरण में है। इस बीच मंगलवार को बीसीसीआई ने एक बड़ा एलान किया। अपस्टॉक्स अब आईपीएल का आधिकारिक पार्टनर बन चुका है। यह बहुवर्ष की साझेदारी है। आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, 'दुनिया की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली टी-20 लीग के साथ अपस्टॉक्स का करार हुआ है, जो अपने क्षेत्र में तेजी से उभरती हुई कंपनी है। हमारे करोड़ों दर्शकों और खासतौर पर आर्थिक रूप से सक्षम युवाओँ को अपने पैसे निवेश करने की सही जानकारी अपस्टॉक्स से मिल सकती है।'

विज्ञापन

 

ऑनलाइन ब्रोकिंग फर्म कंपनी अपस्टॉक्स के निवेशकों में रतन टाटा, जीवीके डेविक्स और कलारी कैपिटल शामिल हैं। वित्तिय निवेश को आसान बनाने के उद्देश्य से इस कंपनी का निर्माण किया गया। जिसका काम सभी भारतीयों को बेहद आसानी से करेंसीज, कमोडिटीज, इक्विटी, फ्यूचर्स, ऑप्शंस जैसे विभिन्न सेगमेंट में ट्रेडिंग सर्विस प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बताते चले कि 7 मार्च को बीसीसीआई ने 14वें सीजन के शेड्यूल की घोषणा की, इसके साथ ही यह भी तय हो गया कि आईपीएल 2021 का आयोजन भारत में ही होगा। उद्घाटन मैच नौ अप्रैल को चेन्नई में होगा, जहां गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने होगी।
 

करीब दो साल बाद देश में आयोजित होने जा रही इंडियन प्रीमियर लीग के लिए अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता का चयन किया गया है। फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में होगा। यही नहीं टूर्नामेंट के सभी प्ले ऑफ मुकाबले भी इसी मैदान में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed