फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Afghanistan spinner Mujeeb yet to get entry visa to join SRH in Dubai 

IPL 2021: अभी तक दुबई नहीं पहुंचा अफगानिस्तान का यह खिलाड़ी, एसआरएच टीम का है हिस्सा, एंट्री वीजा को लेकर दिक्कत

Wed, 15 Sep 2021 03:27 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 15 Sep 2021 03:27 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण के शुरू होने में अब सिर्फ चंद दिन बाकी हैं। मगर अफगानिस्तान का यह खिलाड़ी, जो सनराइजर्स टीम का हिस्सा है, अभी तक दुबई नहीं पहुंच पाया है।

विज्ञापन
IPL 2021: Afghanistan spinner Mujeeb yet to get entry visa to join SRH in Dubai 
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social media

विस्तार

यूएई में होने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से होगा। इसके लिए लगभग सभी खिलाड़ी यहां पहुंच चुके हैं। वहीं, अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान अभी तक दुबई नहीं पहुंचे हैं। मुजीब सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं। बताया जा रहा है कि मुजीब के एंट्री वीजा को लेकर कोई समस्या है। सूत्रों ने इस संबंध में समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, 'इस मसले पर अभी भी काम किया जा रहा है और मुजीब कब अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ सकते हैं इसकी कोई तारीख स्पष्ट नहीं है। उनके प्रवेश वीजा पर अभी भी काम किया जा रहा है और जल्द ही अपडेट किया जाएगा।' वहीं, इस बीच, स्टार स्पिनर राशिद खान और ऑलराउंडर मोहम्मद नबी यूएई में टीम के साथ जुड़ गए हैं और वर्तमान में ये दोनों क्वारंटीन में हैं। बता दें कि सनराइजर्स दूसरे चरण में अपना पहला मैच 22 सितंबर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी।

विज्ञापन


यूएई में होने वाली इस चर्चित टी-20 लीग के लिए आठों फ्रेंचाइजी और उनके अधिकतर खिलाड़ी यहां पहुंच चुके हैं। अब फ्रेंचाइजियों की नजर कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) और श्रीलंका-दक्षिण अफ्रीका सीरीज में शामिल खिलाड़ियों को यहां लाने की है। समाचार एजेंसी एएनआई ने मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र के हवाले से कहा, 'दो चार्टर प्लेन से खिलाड़ियों को लाया जाएगा। आठों टीमों ने मिलकर फैसला किया है कि वह सीपीएल और श्रीलंका से अपने-अपने खिलाड़ियों को चार्टर प्लेन की मदद से दुबई लाएंगे। इसमें एक चार्टर प्लेन सीपीएल तो दूसरा श्रीलंका जाएगा। इन दोनों जगहों से आने वाले खिलाड़ियों को दो दिन के लिए क्वारंटीन में रहना होगा। इसके बाद ही वे अपनी-अपनी टीमों के बबल से जुड़ पाएंगे। ये सभी खिलाड़ी पहले से बबल में खेल रहे हैं, ऐसे में उन्हें बबल से बबल में ट्रांसफर किया जाएगा और इसी कारण से उन्हें छह दिन के लिए क्वारंटीन नहीं रहना होगा।  हालांकि टीम बबल से जुड़ने के लिए इन खिलाड़ियों को कोरोना टेस्ट करवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed