{"_id":"5f921af7db2bd93ac11b4459","slug":"ipl-2020-vijay-shankar-sets-an-embarrassing-record-despite-scoring-a-half-century-against-rajasthan-royals","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: राजस्थान के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बावजूद विजय शंकर ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: राजस्थान के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बावजूद विजय शंकर ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
Fri, 23 Oct 2020 05:21 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 23 Oct 2020 05:21 AM IST
विज्ञापन
विजय शंकर
- फोटो : PTI
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बृहस्पतिवार को अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा। दुबई में खेले गए सीजन के 40वें मुकाबले में हैदराबाद की तरफ से मनीष पांडे और विजय शंकर ने अर्धशतकीय पारियां खेली और टीम को जीत दिला गए। विजय शंकर ने आईपीएल में दो साल बाद अर्धशतक लगाया। हालांकि विजय ने अर्धशतकीय पारी के बावजूद एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
टीम के ऑलराउंडर विजय शंकर ने 51 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह मौजूदा सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे धीमी फिफ्टी थी। आईपीएल इतिहास में वह 50+ गेंद में पचासा जड़ने वाले नौवें खिलाड़ी बने। विजय के आईपीएल करियर का यह तीसरा तो इस सीजन का पहला अर्धशतक था। वैसे बात करें इस सीजन की तो विजय ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 23 की औसत और 102 की स्ट्राइक रेट से 71 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा विजय शंकर ने राजस्थान के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन ओवर में 15 रन देकर जोस बटलर का बड़ा विकेट अपने नाम किया। शंकर ने मनीष पांडे के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए नाबाद शतकीय साझेदारी भी निभाई।
विज्ञापन