SRHvDC: जम्मू-कश्मीर के सिक्सर किंग समद ने किया IPL डेब्यू, 18 वर्षीय ऑलराउंडर ने खेली तूफानी पारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के युवा क्रिकेटर अब्दुल समद ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल में पदार्पण किया। सिक्सर किंग के नाम से मशहूर 18 वर्षीय समद को मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा है। डेब्यू करने के साथ ही समद आईपीएल खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं।
दिल्ली के खिलाफ डेब्यू मैच में इस ऑलराउंडर ने सात गेंदों में एक छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 12 रन बनाए। बता दें कि हैदराबाद ने उन्हें उनकी बेस प्राइज 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।
गौरतलब है कि समद ने जम्मू-कश्मीर को रणजी में तीन बार अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर जिताया है। उन्होंने रणजी के पिछले सत्र में 36 रिकॉर्ड छक्के जडे़ थे। इसके अलावा उन्होंने 17 पारियों में 113 की स्ट्राइक रेट से 592 रन भी बनाए थे।
समद को टीम में लाने का श्रेय टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान को जाता है, उन्होंने समद को घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाजी करते देख आगे बढ़ने का मौका दिया।
Another feather added to Jammu & Kashmir’s cricketing fraternity as Abdul Samad is all set to make his ipl debut.I wish him the luck for his long career ahead! I am certain,this will create positive waves in J&K’s younger generations; who will look upto this upcoming Hero! #ipl pic.twitter.com/Abd4wykRFO
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) September 29, 2020
उल्लेखनीय है कि समद से पहले पिछले साल जम्मू-कश्मीर के दो खिलाड़ी मंजूर डार ने किंग्स इलेवन पंजाब और रसिक सलाम डार ने मुंबई इंडियंस की ओर से पदार्पण किया था। परवेज रसूल आईपीएल खेलने वाले घाटी के पहले खिलाड़ी थे। वे पुणे वॉरियर्स और हैदराबाद सनराइजर्स की ओर से खेल चुके हैं।
समद के आईपीएल डेब्यू पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने भी बधाई दी।
So good to see another youngster from J&K get his IPL cap. #AbdulSamad got his @SunRisers cap this evening. Here’s hoping his career goes from strength to strength. pic.twitter.com/a9XRxdWNZW
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) September 29, 2020