IPL 2020: शेन वॉर्न को राजस्थान रॉयल्स ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, बनाया टीम का मेंटोर
आईपीएल के 13वें सीजन के शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपने पूर्व कप्तान और दिग्गज शेन वॉर्न को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। फ्रेंचाइजी ने महान स्पिनर शेन वॉर्न को टीम का मेंटोर नियुक्त किया है। इस तरह से वह फ्रेंचाइजी के 'ब्रांड दूत' की भूमिका के अलावा यह पद भी संभालेंगे।
👋 Welcome back, Warnie. 💗
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) September 13, 2020
Birthday boy @shanewarne joins the side as our mentor & brand ambassador for #IPL2020. 😍#HallaBol | #RoyalsFamily pic.twitter.com/rBJKKPsZDC
वॉर्न ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'अपनी दोहरी भूमिका के बारे में कहूं तो रॉयल्स के साथ होना हमेशा अच्छा अहसास है, मेरी टीम, मेरा परिवार। जिस फ्रेंचाइजी को मैं इतना प्यार करता हूं, उसके सभी स्तर पर काम करना।
गौरतलब है कि वॉर्न 2008 में फ्रेंचाइजी के शुरू होने के समय से ही राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए हैं। उन्होंने उसी शुरुआती वर्ष में टीम को आईपीएल का एकमात्र खिताब भी दिलाया था। टीम मेंटोर के तौर पर वॉर्न मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के साथ काम करेंगे।
ये दोनों 2003-07 तक विक्टोरिया टीम के साथी भी रहे। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न ने आज अपना 51वां जन्मदिन भी मनाया।