{"_id":"5f67120973d967029f2dbf16","slug":"ipl-2020-sam-curran-says-ms-dhoni-is-genius-when-he-sent-him-in-the-upper-order-in-batting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्लेबाजी में ऊपरी क्रम में भेजे जाने पर सैम करन ने धोनी के लिए कही ये बात..","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बल्लेबाजी में ऊपरी क्रम में भेजे जाने पर सैम करन ने धोनी के लिए कही ये बात..
Sun, 20 Sep 2020 02:00 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, आबु धाबी
पीटीआई, आबु धाबी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 20 Sep 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
सैम करन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के आलराउंडर सैम करन ने कहा है कि वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में उन्हें अपने से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजने के चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान जीनियस महेंद्र सिंह धोनी के फैसले से हैरान थे।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के पहले मैच में 22 साल के इस आलराउंडर ने सीएसके की पांच विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई। प्रभावी गेंदबाजी करने के बाद करन ने सिर्फ छह गेंद में 18 रन की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन
चौथे विकेट के रूप में रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद धोनी ने सभी को हैरान करते हुए करन को अपने से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा जबकि टीम को 17 गेंद में 29 रन की जरूरत थी।
विज्ञापन
करन ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा, ईमानदारी से कहूं तो मैं हैरान था कि मुझे बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। वह (धोनी) जीनियस हैं और बेशक उन्होंने कुछ सोचकर ही ऐसा किया होगा।
उन्होंने कहा, हमने उस ओवर (18वें ओवर) को निशाना बनाया और मैं छक्का जड़ने या आउट होने की मानसिकता के साथ गया था। कभी कभी यह काम कर जाता है और कभी नहीं। स्वदेश में सीमित ओवरों की श्रृंखला में हिस्सा लेने के बाद इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ियों के साथ इसी हफ्ते यूएई पहुंचे करन ने हालात में बदलाव पर भी बात की।
उन्होंने कहा, काफी अलग हैं (हालात)। मैं इंग्लैंड की टीम के साथ जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहने का आदी था। लेकिन आईपीएल में बड़ी संख्या में दर्शकों को देखने के आदी हैं तो यह कुछ अलग था। मैं काफी लोगों से नहीं मिला और एक दिन पहले आने के बाद आज सीधे टीम बस में था। यह अच्छी चीज थी।